News

Ujjain Road Accident: ओवरटेक के दौरान बाइक सवार ट्रक के पहिए के नीचे आया, हुई दर्दनाक मौत, उज्जैन में भीषण सड़क हादसा: VIDEO

उज्जैन (Ujjain) से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां मंगलनाथ मंदिर (Mangalnath Temple) के पुरोहित महेश शर्मा की एक सड़क दुर्घटना (Fatal Accident) में मौके पर ही मौत हो गई.

Ujjain Road Accident: ओवरटेक के दौरान बाइक सवार ट्रक के पहिए के नीचे आया, हुई दर्दनाक मौत, उज्जैन में भीषण सड़क हादसा: VIDEO
One person died in a road accident in Ujjain (Credit-@VistaarNews)

Ujjain Road Accident: उज्जैन (Ujjain) से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां मंगलनाथ मंदिर (Mangalnath Temple) के पुरोहित महेश शर्मा  उम्र 37 वर्ष, की एक सड़क दुर्घटना (Fatal Accident) में मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में गहरा शोक (Mourning) फैल गया है.जानकारी के अनुसार, महेश शर्मा अपने घर रुपाखेड़ी (Rupakhedi) से बुलेट बाइक (Bullet Bike) पर सवार होकर मंगलनाथ मंदिर जा रहे थे.

मंगरोला गांव (Mangrola Village) के पास आगे चल रहे एक डंपर (Dumper) को ओवरटेक करने के दौरान उनका संतुलन (Balance) बिगड़ गया और वे भारी वाहन के बेहद करीब आ गए. इस हादसे का भयावह वीडियो सामने आया है. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @VistaarNews नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Indore Road Accident Video: इंदौर में भीषण सड़क हादसा, दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु एक्सीडेंट के हुए शिकार, 6 की मौत; 17 जख्मी,

उज्जैन में भीषण सड़क हादसा

डंपर की चपेट में आने से मौके पर हुई मौत

ओवरटेक करने के दौरान बाइक फिसल गई और इसी दौरान डंपर के पिछले हिस्से की चपेट में आने से उनके सिर में गंभीर चोट (Head Injury) आई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. यह हादसा शुक्रवार का बताया जा रहा है, जिसका सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) अब सामने आया है.

सीसीटीवी से जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही चिंतामन थाना (Chintaman Police Station) की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम (Postmortem) के लिए भेजा गया. पुलिस ने डंपर चालक (Truck Driver) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह जांच की जा रही है कि हादसा लापरवाही (Negligence) के कारण हुआ या तेज रफ्तार (Over Speed) इसकी वजह बनी.मृतक की पहचान मंगलनाथ मंदिर के पुजारी के रूप में होने के बाद मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है. श्रद्धालुओं ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2025 01:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).