देश

Today’s Googly: कंगारू के कितने पैर होते हैं? जवाब जानकर चौंक जाएंगे आप!

कंगारू के आमतौर पर चार पैर होते हैं, लेकिन धीरे चलने पर वह अपनी मजबूत पूंछ को भी एक 'पैर' की तरह इस्तेमाल करता है. इस खास चाल को "पेंटापेडल मूवमेंट" कहा जाता है, जिसमें पूंछ उसे आगे बढ़ाने का काम करती है. इसलिए कुछ हालातों में कंगारू के पाँच चलने वाले अंग माने जाते हैं!

Today’s Googly: कंगारू के कितने पैर होते हैं? जवाब जानकर चौंक जाएंगे आप!

Kangaroo Ke Kitne Pair Hote Hain? क्या आपने कभी सोचा है कि कंगारू के कुल कितने पैर होते हैं? नहीं न? तो तैयार हो जाइए एक दिलचस्प 'गूगली' के लिए! कंगारू – ऑस्ट्रेलिया की पहचान, एक ऐसा जीव जो अपनी लंबी छलांगों और मज़ेदार पाउच के लिए जाना जाता है. लेकिन आज हम इसके छलांगों की नहीं, बल्कि इसके पैरों की गिनती करने वाले हैं. सामान्यतः जब हम किसी जानवर की बात करते हैं, तो जवाब सीधा होता है – दो पैर या चार पैर. लेकिन कंगारू एक ऐसा जीव है जो इस सादे गणित को उलझा देता है.

कंगारू के कितने पैर होते हैं? जानिए पूरा सच! (How Many Legs Does a Kangaroo Have?)

जब कंगारू धीरे-धीरे चलता है, तो वह अपने दो मजबूत पिछले पैरों, दो छोटे आगे के हाथों, और अपनी मोटी, मजबूत पूंछ का इस्तेमाल करता है. जी हां, उसकी पूंछ भी एक तरह से 'पांचवां पैर' बन जाती है! यानि कंगारू के पांच होते हैं!

एक रिसर्च के अनुसार, जब कंगारू आगे बढ़ता है, तो वह अपनी पूंछ से खुद को आगे धकेलता है – जैसे हम हाथ से ज़मीन पर खुद को पुश करें. यह चलने की एक अनोखी शैली है जिसे वैज्ञानिकों ने "पेंटापेडल मूवमेंट" (Pentapedal Movement) कहा है.

मज़ेदार तथ्य

तेज़ दौड़ते समय कंगारू अपनी पूंछ का इस्तेमाल नहीं करता. तब वह सिर्फ अपने पिछले दो पैरों पर कूदता है, लेकिन धीरे चलने पर, उसकी पूंछ एक और 'पैर' का काम करती है. तो अगली बार कोई पूछे – "कंगारू के कितने पैर होते हैं?" तो मुस्कराकर कहिए – तीन नहीं, चार नहीं… बल्कि पांच!

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2025 08:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).