News

Mumbai Monorail: मुंबई की मोनोरेल 20 सितंबर से रहेगी बंद, सिस्टम अपग्रेडेशन के लिए लिया फैसला, MMRDA ने दी जानकारी

मेट्रो पोलीटियन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी(MMRDA) ने घोषणा की है की 20 सितंबर से मोनोरेल सेवाएं टेंपरेरी रूप से बंद रहेगी. ये फैसला सिस्टम अपग्रेडेशन के लिए लिया गया है.

Mumbai Monorail: मुंबई की मोनोरेल 20 सितंबर से रहेगी बंद, सिस्टम अपग्रेडेशन के लिए लिया फैसला, MMRDA ने दी जानकारी
(Photo Credits ANI)

Mumbai Monorail: मेट्रो पोलीटियन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) ने घोषणा की है की 20 सितंबर से मोनोरेल सेवाएं (Monorail Services) टेंपरेरी रूप से बंद रहेगी. ये फैसला सिस्टम अपग्रेडेशन के लिए लिया गया है.सेवाएं कितने समय तक बंद रहेंगी, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है.मुंबई मोनोरेल में पहली बार कम्युनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल (Communication Based Train Control) सिस्टम लगाई जा रही है. यह सिस्टम हैदराबाद में विकसित किया गया है और इससे ट्रेन संचालन और अधिक सुरक्षित व विश्वसनीय होगा.इसके साथ ही 32 जगहों पर 5 इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (Electronic Interlocking) लगाए गए, जिसका टेस्ट जारी है. इसके साथी ही 260 वाई-फाई एक्सेस प्वाइंट, 500 आरएफआईडी टैग, 90 ट्रेन डिटेक्शन सिस्टम और कई डब्ल्यूएटीसी यूनिट्स इंस्टॉल किए गए है. वे-साइड सिग्नलिंग कार्य पूरा, अब इंटीग्रेटेड टेस्टिंग प्रगति पर. इस सिस्टम से ट्रेन के बीच का अंतराल घटेगा, सुरक्षा बढ़ेगी और सेवाओं में स्थिरता आएगी. ये भी पढ़े:Mumbai Monorail Update: तकनीकी गड़बड़ी के बाद मुंबई मोनोरेल सेवा फिर शुरू, करीब 1.30 घंटे तक फंसे रहे यात्री; देखे VIDEO

20 सितंबर से मोनोरेल बंद

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2025 09:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).