क्रिकेट

MS Dhoni And Rohit Sharma With T20 World Cup Trophy: दो टी20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान एक साथ, रोहित शर्मा के साथ ट्रॉफी लेकर मैदान में उतरे एमएस धोनी; देखें वीडियो

महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2007 में टीम इंडिया को पहला टी20 वर्ल्ड कप जिताया था. वहीं रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था. ऐसे में फाइनल मुकाबले से पहले दो वर्ल्ड कप विजेता कप्तानों का एक साथ ट्रॉफी के साथ मैदान में आना फैंस के लिए बेहद खास पल बन गया.

MS Dhoni And Rohit Sharma With T20 World Cup Trophy: दो टी20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान एक साथ, रोहित शर्मा के साथ ट्रॉफी लेकर मैदान में उतरे एमएस धोनी; देखें वीडियो
एमएस धोनी और रोहित शर्मा (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 Final Match Live Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल आज यानी 8 मार्च को भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जा रहा हैं. यह खिताबी मुकाबला है, जहां जीतने वाली टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी अपने नाम करेगी. इस टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं, जबकि न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) के हाथों में है. इस रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यह भी पढ़ें: India vs New Zealand, T20 World Cup 2026 Final Match Live Score Update: अहमदाबाद में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा हैं खिताबी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले एक खास पल देखने को मिला. भारत के दो टी20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा एक साथ ट्रॉफी लेकर मैदान में पहुंचे. इस खास मौके की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

फाइनल मुकाबले से पहले हुए इस सेरेमोनियल मोमेंट में महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा ने ट्रॉफी के साथ मैदान पर एंट्री की. दोनों दिग्गजों को एक साथ देखकर स्टेडियम में मौजूद फैंस भी काफी उत्साहित नजर आए.

महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2007 में टीम इंडिया को पहला टी20 वर्ल्ड कप जिताया था. वहीं रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था. ऐसे में फाइनल मुकाबले से पहले दो वर्ल्ड कप विजेता कप्तानों का एक साथ ट्रॉफी के साथ मैदान में आना फैंस के लिए बेहद खास पल बन गया.

यह हाई-वोल्टेज मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है. दोनों ही टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरी हैं. फाइनल से पहले इस खास सेरेमनी ने मुकाबले के रोमांच को और भी बढ़ा दिया.

सोशल मीडिया पर फैंस इस पल को लेकर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं और कई यूजर्स ने इसे भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण बताया है.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस फाइनल मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2026 07:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).