Mumbai DCP Dies in Road Accident: मुंबई पोर्ट विभाग के डीसीपी सुधाकर पठारे की शनिवार को तेलंगाना के हैदराबाद के पास एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. रिपोर्ट के अनुसार, पठारे प्रशिक्षण के लिए हैदराबाद गए थे.वह अपने एक रिश्तेदार के साथ मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई.इस दुर्घटना में पठारे और उनके रिश्तेदार दोनों की मौत हो गई.मुंबई पुलिस आयुक्त ने उनके परिवार, मित्रों और सहकर्मियों के प्रति संवेदना व्यक्त की.' पुलिस आयुक्त ने कहा ',डीसीपी पठारे एक समर्पित अधिकारी थे जिन्होंने प्रतिबद्धता और निष्ठा के साथ पुलिस बल की सेवा की. मुंबई पोर्ट ज़ोन और पहले नवी मुंबई में कानून और व्यवस्था बनाए रखने में उनका योगदान अमूल्य था, और उनके जाने से हमारे रैंक में एक गहरा शून्य निर्माण हो गया है. मुंबई पुलिस बल अपने सबसे बेहतरीन अधिकारी में से एक के जाने पर शोक व्यक्त करता है,'सीपी मुंबई पुलिस ने एक्स पर पोस्ट किया.ये भी पढ़े:MP: होली ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी को आया हार्ट अटैक, अस्पताल जाते समय मौत
डीसीपी सुधीर पठारे की एक्सीडेंट में मौत
मुंबई बंदर परिमंडळ पोलीस उप आयुक्त डॉ. सुधाकर पठारे यांचे आज हैदराबादजवळ झालेल्या दुर्दैवी रस्ता अपघातात अकाली निधन झाले.
डॉ. सुधाकर पठारे हे एक निष्ठावान आणि कर्तव्यदक्ष पोलीस अधिकारी होते. सध्या बंदर परिमंडळ मुंबई येथे तसेच यापूर्वी नवी मुंबईत त्यांनी कायदा व सुव्यवस्था… pic.twitter.com/p1tWh2x2p7
— पोलीस आयुक्त, बृहन्मुंबई - CP Mumbai Police (@CPMumbaiPolice) March 29, 2025













QuickLY