Mumbai Power Outage: मुंबई और ठाणे के कई हिस्सों में बिजली गुल, ट्विटर पर भड़के लोग- टाटा पॉवर ने बताई वजह
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

देश की वित्तीय राजधानी मुंबई और आसपास के उपनगरों के कई इलाकों में मंगलवार सुबह बिजली गुल हो गई. बिजली कटौती के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है. कटौती ऐसे समय में की गई है, जब राज्य बिजली की कमी से जूझ रहा है, जिसके कारण बिजली वितरण कम्पनियों (डिस्कॉम) को अनिवार्य रूप से कुछ इलाकों में बिजली की आपूर्ति में कटौती करनी पड़ रही है.

खबरों के अनुसार, मध्य मुंबई के कुछ हिस्सों के साथ-साथ मुंबई की नगरपालिका क्षेत्र में भांडुप तथा मुलुंड जैसे उपनगरों और ठाणे तथा डोंबिवली के आसपास के शहरों में सुबह करीब 10 बजे बिजली गुल हो गई थी. वित्तीय राजधानी में आम तौर पर ‘लोड शेडिंग’ के तहत बिजली कटौती नहीं की जाती, लेकिन पिछले साल उसे ऐसी समस्या का सामना करना पड़ा था.

टाटा पॉवर ने जारी किया बयान-

ट्विटर पर लोग सुना रहे खरी-खरी