Afghanistan National Cricket Team vs West Indies Cricket Team, 1st T20I Match Live Score Update: अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 19 जनवरी को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. सीरीज़ के सभी तीनों मैच इसी मैदान पर आयोजित होंगे. दूसरा टी20 इंटरनेशनल 21 जनवरी को, जबकि सीरीज़ का आखिरी मैच 22 जनवरी को खेला जाएगा. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में अफगानिस्तान की कमान राशिद खान (Rashid Khan) के हाथों में हैं. जबकि, वेस्टइंडीज की अगुवाई ब्रैंडन किंग (Brandon King) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Afghanistan vs West Indies, 1st T20I Match Preview: कल अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स
अफगानिस्तान 2023 वर्ल्ड कप से लगातार अच्छा प्रदर्शन करता आ रहा है. 2023 वर्ल्ड कप में अफगान टीम ने मजबूत ऑस्ट्रेलिया को हराकर सभी को चौंका दिया था और प्लेऑफ में पहुंचने के बेहद करीब पहुंच गई थी. हालांकि, ग्लेन मैक्सवेल की शानदार पारी ने उनका यह सपना तोड़ दिया. अब बात वेस्टइंडीज के खिलाफ आने वाली टी20 इंटरनेशनल सीरीज़ की करें, तो साल 2017 में वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान को टी20 सीरीज़ में व्हाइटवॉश किया था. ऐसे में सवाल है कि क्या अफगानिस्तान इस बार पुरानी हार का बदला ले पाएगा या वेस्टइंडीज एक बार फिर अफगान टीम को करारी शिकस्त देगा.
अफ़ग़ानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज इस पहले टी20 मैच में एक अच्छी टक्कर देखने को मिल सकती है. अफगानिस्तान ने टी20 फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन किया है और पिछले पांच मुकाबलों में से चार मैच जीते हैं. वहीं दूसरी ओर वेस्टइंडीज की फॉर्म इस फॉर्मेट में कुछ खास नहीं है हालांकि वेस्टइंडीज इस फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन करती है. वेस्टइंडीज को इस पहले मैच में एविन लुईस, जॉनसन चार्ल्स और शिमरोन हेटमायर जैसे अपने पावर हीटर बल्लेबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है. दुबई की धीमी पिच पर राशिद खान–नबी की जोड़ी वेस्टइंडीज के पावर हिटर्स को रोक सकती है, यही वजह है कि अफगानिस्तान इस मैच में थोड़ा आगे दिखता है.
नोट: अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY