महाराष्ट्र में प्री-मानसून का कहर: मुंबई में अलर्ट जारी, बारिश के चलते गिरे 39 पेड़
मुंबई: देश की आर्थिक मुंबई में तेज हवा के साथ हुई बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित है। महाराष्ट्र में मानसून पूर्व भारी बारिश के कारण पिछले 72 घंटों के दौरान प्रदेश में 10 से अधिक लोगों की जान चली गयी. जबकि भारी बारिश के चलते 39 पेड़ गिरें है. मुंबई के कई इलाकों में वाटर लॉगिंग हुआ है. जिसमे दादर टीटी, कबूतर खाना, मरोल, किंग सर्कल, अंधेरी सहित धारावी 90 फिट रोड का समावेश है. इसके साथ ही स्काईमेट ने मुंबई में भारी बारिश की आशंका जताई है. मौसम विभाग ने अगले दो दिन में मानसून के महाराष्ट्र और गोवा पहुंचने की संभावना जताई है. सरकार ने कहा है कि मानसून गति पकड़ रहा है और केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण क्षेत्र और गोवा में सात जून से बारिश में तेजी आएगी.
बताना चाहते है कि महाराष्ट्र में बारिश का असर रेल और विमान सेवाओं पर भी पड़ा है. पश्चिम एवं मध्य रेलवे की कई गाडि़याें का परिचालन भी प्रभावित हुआ है.
Water-logging on the streets of Mumbai's Hindmata area after heavy rains lashes parts of #Maharashtra. pic.twitter.com/NNVwCe4H2N
— ANI (@ANI) June 4, 2018
मौसम विभाग के मुताबिक मानसून अपने निर्धारित समय से तीन दिन पहले 29 मई को केरल पहुंच गया था यह तमिलनाडु एवं बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पश्चिम, पश्चिम-मध्य, पूर्व-मध्य, उत्तर-पूर्व और पूर्वोत्तर के राज्यों की ओर बढ़ चुका है.
#Maharashtra: Trees uprooted in #Thane following strong winds. Indian Meteorological Department (IMD), Mumbai, has issued a warning stating that thunderstorm, accompanied with gusty winds with lightning, is likely to occur in Thane during next few hours. pic.twitter.com/GAkfSTiNR2
— ANI (@ANI) June 4, 2018
मानसून की दस्तक
-भारी बारिश के कारण पिछले 72 घंटों के दौरान महाराष्ट्र में 13 लोगों की जान गई है.
- केरल, तटीय कर्नाटक, मुंबई व गोवा सहित कोंकण क्षेत्र में 'भारी बारिश' की चेतावनी.
- तमिलनाडु व बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पश्चिम व पूर्वोत्तर के राज्यों की ओर बढ़ा मानसून.
- मौसम विभाग ने 10 जून के बाद देश के कई इलाकों में बाढ़ की आशंका जाहिर की है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2018 10:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

