Pushpa 2 Box Office Collection: 'पुष्पा 2' बनी अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, दो हप्ते में किया 632 करोड़ से अधिक का कारोबार
'पुष्पा 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया है. फिल्म ने केवल 15 दिनों में 632.50 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है और अब यह 700 करोड़ के आंकड़े की ओर तेजी से बढ़ रही है.
Pushpa 2 Box Office Collection: 'पुष्पा 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया है. फिल्म ने केवल 15 दिनों में 632.50 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है और अब यह 700 करोड़ के आंकड़े की ओर तेजी से बढ़ रही है. सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की इस फिल्म ने अपनी रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी जबरदस्त प्रदर्शन किया. 'पुष्पा 2' ने सप्ताह 2 में शुक्रवार को 27.50 करोड़, शनिवार को 46.50 करोड़, रविवार को 54 करोड़, सोमवार को 20.50 करोड़, मंगलवार को 19.50 करोड़, बुधवार को 17 करोड़ और गुरुवार को 14 करोड़ की कमाई की. कुल मिलाकर, दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 199 करोड़ का कारोबार किया.
फिल्म का पहला हफ्ता भी शानदार रहा था, जिसमें 8 दिनों में 433.50 करोड़ की कमाई हुई थी. अब 'पुष्पा 2' ने 'स्त्री 2' की लाइफटाइम कमाई को पीछे छोड़ते हुए हिंदी सिनेमा में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है. इस ऐतिहासिक सफलता के साथ, 'पुष्पा 2' ने बॉक्स ऑफिस पर एक नया बेंचमार्क सेट कर दिया है. सभी की नजरें अब तीसरे वीकेंड की कमाई पर टिकी हैं, जिससे उम्मीद है कि यह फिल्म नए रिकॉर्ड बनाएगी.
700 करोड़ की तरफ बढ़ी 'पुष्पा 2'
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2024 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

