पूर्व भारतीय क्रिकटेर संदीप पाटिल का फेक अकाउंट बनाकर खिलाड़ियों से मांगे नंबर, मुंबई पुलिस ने दर्ज किया केस

पूर्व भारतीय बल्लेबाज और चयन समिति के अध्यक्ष रहे संदीप पाटिल का फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर क्रिकेटरों से नंबर मांगने का मामला सामने आया है. दरअसल, मुंबई पुलिस ने संदीप पाटिल का फर्जी अकाउंट बनाने के लिए अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

संदीप पाटिल (Photo Credits: Getty)

पूर्व भारतीय बल्लेबाज और चयन समिति के अध्यक्ष रहे संदीप पाटिल (Sandeep Patil) का फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट (Fake Social Media Account) बनाकर क्रिकेटरों से नंबर मांगने का मामला सामने आया है. दरअसल, मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने संदीप पाटिल का फर्जी अकाउंट बनाने के लिए अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आरोपियों ने कथित रूप से संदीप पाटिल के फर्जी अकाउंट से क्रिकेटरों (Cricketers) को मैसेज किया और उनसे उनके नंबर मांगे. मीड-डे से बातचीत के दौरान संदीप पाटिल ने बताया कि फेसबुक, ट्विटर और दूसरे सोशल मीडिया साइट्स पर मेरा कोई अकाउंट नहीं है.

उन्होंने बताया कि मेरे एक दोस्त ने हाल ही में कहा कि मैं क्यों उससे क्रिकेटरों के नंबर मांग रहा हूं. इसके बाद मुझे अहसास हुआ कि कोई मेरे नाम का गलत इस्तेमाल कर रहा है. संदीप पाटिल ने इसकी जानकारी बीसीसीआई को दी और उन्होंने पटिल को पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी. यह भी पढ़ें- BCCI को मेल भेज भारतीय क्रिकेटरों को दी थी जान से मारने की धमकी, महाराष्ट्र ATS ने असम से किया गिरफ्तार.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केस दर्ज होने के साथ ही संदीप पाटिल के इन फेक अकाउंट्स को ब्लॉक करा दिया गया है. आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद मुंबई पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड