Mumbai Local Train Mega Block Update: वेस्टर्न लाइन पर 13 दिनों के लिए मेगा ब्लॉक; कई ट्रेनें की गई रद्द
Photo Credits ANI

पश्चिम रेलवे ने खार और गोरेगांव रेलवे स्टेशनों के बीच छठी रेलवे लाइन के निर्माण के संबंध में किए गए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 13 दिनों के लंबे मेगा-ब्लॉक की घोषणा की है. कल, 26 अक्टूबर से 7 नवंबर तक पश्चिम रेलवे के मुंबई उपनगरीय खंड पर मेगा ब्लॉक किया जाएगा. मेगा ब्लॉक के कारण कई ट्रेनें रद्द हो जाएंगी.पश्चिम रेलवे ने कहा कि 43 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें पूरी तरह से रद्द कर दी जाएंगी, जबकि 188 ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द या शॉर्ट टर्मिनेट की जाएंगी.