Manipur Sexual Violence Video: मणिपुर वीडियो पर NCW सख्त, ट्विटर को दिया हटाने का निर्देश
राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने ट्विटर इंडिया में सार्वजनिक नीति के प्रमुख को एक औपचारिक निर्देश जारी किया है, जिसमें मणिपुर में दो आदिवासी महिलाओं को नग्न परेड करने के अपमानजनक कृत्य को दर्शाने वाले वीडियो को हटाने का आदेश दिया गया है.
- Read in
- हिंदी
राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने ट्विटर इंडिया में सार्वजनिक नीति के प्रमुख को एक औपचारिक निर्देश जारी किया है, जिसमें मणिपुर में दो आदिवासी महिलाओं को नग्न परेड करने के अपमानजनक कृत्य को दर्शाने वाले वीडियो को हटाने का आदेश दिया गया है. मणिपुर में दो महिलाओं से हुई बदसलूकी के मामले पर सरकार NCW ने सख्त रुख अपनाया है. एनसीडब्ल्यू के अनुसार, पीड़ितों की पहचान से समझौता करने वाले वीडियो ने आक्रोश फैलाया है और इसे कानून के तहत दंडनीय अपराध माना जाता है.'
इसके साथ ही सरकार ने भी ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से वीडियो को हटाने को कहा है. साथ ही, इन्हें शेयर नहीं करने का आदेश भी दिया है. इस वीडियो को लेकर देशभर में आक्रोश है. जिसमें दो महिलाओं को नग्न करके घुमाया जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, यह वीडियो चार मई का है.
Manipur viral video | National Commission for Women (NCW) has formally directed the Head, Public Policy at Twitter India to remove the video showing the disgraceful act of two women being paraded naked. This video compromises the victims' identities and is a punishable offence:… pic.twitter.com/wJblcCyj4F
— ANI (@ANI) July 20, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2023 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

