Mumbai Water Lakes Update 17 July: महाराष्ट्र में बारिश के बीच मुंबई की झीलों में जमा हुआ 80 फीसदी से ज्यादा पानी, दो डैम ओवरफ्लो!

महाराष्ट्र में हो रही लगातार बारिश के बीच मुंबई की सातों झीलों में जलस्तर में तेज़ी से बढ़ोतरी हुई है. बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने जानकारी दी है कि 17 जुलाई सुबह 6 बजे तक इन झीलों में कुल जल भंडारण 80.96% तक पहुंच गया है.

(Photo Credits WC)

Mumbai Water Lakes Update 17 July:  महाराष्ट्र में हो रही लगातार बारिश के बीच मुंबई की सातों झीलों में जलस्तर में तेज़ी से बढ़ोतरी हुई है. बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने जानकारी दी है कि 17 जुलाई सुबह 6 बजे तक इन झीलों में कुल जल भंडारण 80.96% तक पहुंच गया है.

BMC के अनुसार, इन झीलों में अब तक कुल 11,71,729 मिलियन लीटर (एमएल) पानी जमा हो चुका है. यह आंकड़ा मुंबई की जल आपूर्ति के लिए मुंबईवासियों के लिए एक राहतभरी खबर है. यह भी पढ़े: Mumbai Water Lakes Update: मुंबईकरों को बड़ी राहत! पानी सप्लाई करने वाली झीलों में करीब 76 फीसदी जलभंडार जमा हुआ

16 जुलाई को 80.32% था जलस्तर

हालांकि, 16 जुलाई को झीलों में जलस्तर 80.32% था. पिछले 24 घंटों में झीलों के क्षेत्रों में अधिक वर्षा नहीं हुई. जिससे जलस्तर में लगभग आधा प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई.

दो झीलें ओवरफ्लो, गेट खोलने पड़े

इस वर्ष अच्छी बारिश की वजह से मिडल वैतरणा और मोदक सागर झीलें पहले ही ओवरफ्लो हो चुकी हैं, जिनके गेट खोल दिए गए हैं. वहीं, अन्य झीलें भी भरने की कगार पर हैं. यह स्थिति दर्शाती है कि मुंबईवासियों को इस वर्ष जल संकट या पानी की कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा.

पिछले साल की तुलना में बेहतर स्थिति

पिछले साल की तुलना में इस बार जुलाई के मध्य तक ही झीलों में 80% से अधिक जलभराव हो चुका है। अगर इसी प्रकार बारिश जारी रही, तो एक से दो हफ्ते में सभी झीलें ओवर फ्लो होकर बहने लगेंगी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड