Maharashtra IT Raid: Jalna में इनकम टैक्स विभाग ने स्टील कंपनी पर मारा छापा, करोड़ों की संपति और सोना बरामद: Video
प्रतिकात्मक तस्वीर ( Photo Credit : PTI)

मुंबई: महाराष्ट्र के जालना में आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. यहां एक स्टील फैक्ट्री में छापेमारी कर 390 करोड़ की नकदी और कीमती सामान बरामद किए. आयकर विभाग ने जालना में एक स्टील, कपड़ा व्यापारी और रियल एस्टेट डेवलपर के परिसरों में 1-8 अगस्त तक छापेमारी की. लगभग 390 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति जब्त की गई, जिसमें सोना, मोती-हीरे और संपत्ति के कागजात शामिल हैं.