Ganpat Gaikwad Arrested: मुंबई से सटे उल्हासनगर में शिंदे गुट के नेता पर फायरिंग, गोली चलाने के आरोप में बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ गिरफ्तार- VIDEO
BJP MLA GanpatGaikwad shot Shivsena's Mahesh Gaikwad (Photo: X/@ravipandey2643)

Ganpat Gaikwad Arrested: मुम्बई से सटे उल्हासनगर में शिंदे गुट पर फायरिंग का मामला सामने आया है. आरोप लगा है कि बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ ने महेश गायकवाड़ पर फायरिंग की है. जिसमेंमहेश गायकवाड़ समेत करीब दो लोग घायल भी हुए हैं. फायरिंग कहीं और नहीं बल्कि पुलिस स्टेशन में की है. फायरिंग की घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैला है. वहीं हालात ना बिगड़े पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

फायरिंग की घटना को लेकर डीसीपी सुधाकर पठारे ने मीडिया के बातचीत में बाताया कि शिवसेना (शिंदे) गुट के नेता महेश गायकवाड़ और बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ के बीच किसी बात को लेकर मतभेद हो गया और वे शिकायत देने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंचे थे. दोनों के बीच चर्चा चल रही थी कि अचानक गणपत गायकवाड़ ने महेश गायकवाड़ और उनके लोगों पर गोली चला दी. फायरिंग में 2 लोग घायल हुए हैं

Tweet:

Video: