Nagpur Accident: महाराष्ट्र के नागपुर-उमरेड़ हाइवे पर भीषण हादसे में सात लोगों की मौत हो गई. वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा उमरगांव के पास टवेरा एसयूवी और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें कार सवार 7 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात साढे दस बजे के करीब टवेरा उमरेड से नागपुर की ओर आ रही थी. इसी दौरान उमरगांव के पास टवेरा की टक्कर ट्रक से हो गई. टक्कर इतनी जोरदार हुई कि टवेरा के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. मृतक में 6 पुरुष और 1 महिला शामिल है.
#Maharashtra : टवेरा एसयूवी और ट्रक के बीच आमने-सामने हुई भिड़त
➡️ 7 लोगों की मौत, एक घायल
➡️घायल को नागपुर के सरकारी अस्पताल में कराया भर्ती @DGPMaharashtra #BreakingNews #News1Indiatweet
— News1Indiatweet (@News1IndiaTweet) May 7, 2022












QuickLY