Madhya Pradesh: इंदौर में 12 वर्षीय दिव्यांग बच्ची ने कोरोना को दी मात, देखें तस्वीर
दिव्यांग बच्ची सिमी दत्त (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 25 जून: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के प्रमुख शहर इंदौर (Indore) में रहने वाली एक 12 वर्षीय दिव्यांग बच्ची कोरोना महामारी को मात देने में सफल हुई है. दिव्यांग बच्ची का नाम सिमी दत्त (Simi Dutt) है. सिमी के पिता का कहना है, 'बचपन से ही मेरी बेटी का एक लंग्स, किडनी और हाथ विकसित नहीं हुआ. कोरोना में इनका ऑक्सीजन स्तर 40-50 तक गिर गया था. हमने लगातार सिमी को बाईपाइप ऑक्सीजन पर लगाए रखा.'