राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बड़ी बहन विमला देवी का निधन: Live Breaking News Headlines & Updates, March 5, 2024

05 Mar, 23:54 (IST)

5 मार्च को राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बड़ी बहन विमला देवी का जोधपुर में निधन हो गया है. समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, अशोक गहलोत अपनी बहन का अंतिम संस्कार करने के लिए बुधवार, 6 मार्च को जोधपुर पहुंचेंगे. 

05 Mar, 21:02 (IST)

5 मार्च(मंगलवार) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए कोलकाता के एक अस्पताल का दौरा किया. पीएम मोदी ने ट्वीट कर अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा, ''कोलकाता पहुंचकर अस्पताल गया और रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष श्रीमत स्वामी स्मरणानंद जी महाराज के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. हम सभी उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.'' और शीघ्र स्वस्थ होने की कमाना की."

ट्वीट देखें:

05 Mar, 20:25 (IST)

5 मार्च(मंगलवार ) को गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की. अमित शाह द्वारा छत्रपति संभाजीनगर में मराठा राजा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

वीडियो देखें:

05 Mar, 16:30 (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना तेलंगाना दौरा खत्म कर ओडिशा पहुंच चुके हैं. यहां उन्होंने चंडीखोल में एक जनसभा को संबोधित किया.

05 Mar, 16:19 (IST)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की. 

05 Mar, 15:37 (IST)

कलकत्ता हाईकोर्ट ने ED अधिकारियों पर हमले से संबंधित संदेशखाली मामले को CBI को ट्रांसफर  कर दिया है. माना जा रहा है कि CBI निलंबित TMC नेता शेख शाहजहां को भी हिरासत में ले सकती है.

05 Mar, 15:22 (IST)

कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधिश अभिजीत गंगोपाध्याय 7 मार्च को बीजेपी में शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव लड़ूंगा या नहीं, यह हाई कमान द्वारा तय किया जाएगा.

05 Mar, 13:48 (IST)

यूपी की योगी सरकार ने राज्य के किसानों के लिए ट्यूबवेल को मुफ्त बिजली देने का प्रस्ताव पास कर दिया है. बता दें- बीजेपी ने 2022 के संकल्प पत्र में ट्यूबवेल के लिए मुफ्त बिजली देने का वादा किया था.

05 Mar, 13:11 (IST)

गुजरात कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले वरिष्ठ नेता अर्जुन मोढवाडिया, अंबरीश डेर और कई अन्य ने आज बीजेपी ज्वाइन कर लिया है.  बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई है.

05 Mar, 12:17 (IST)

बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने MLC चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया.

Read more


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ का यह कहना कि उनका (मोदी का) कोई परिवार नहीं है, उन्हें गाली देने का एक ‘नया फॉर्मूला’ है. मोदी ने कहा, ‘‘लेकिन जनता ने एक सुर में यह कहकर इसे नकार दिया है कि हमारा परिवार मोदी का परिवार है.’’ तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन के बेटे और मंत्री उदयनिधि स्टालिन का नाम लिए बिना मोदी ने यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उच्चतम न्यायालय ने द्रमुक के मंत्री से ''कठिन सवाल'' पूछे.

मोदी ने आरोप लगाया कि करोड़ों लोगों की आस्था का ''अपमान'' करना परिवारवादियों की पहचान है. उच्चतम न्यायालय ने द्रमुक के युवा मोर्चे के सचिव उदयनिधि की ‘सनातन धर्म को मिटाओ’ संबंधी टिप्पणी को लेकर कड़ी नाराजगी प्रकट की थी.

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता लालू प्रसाद यादव ने मोदी पर कटाक्ष करते हुए रविवार को कहा था कि उनका कोई परिवार नहीं है. मोदी ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि यह उन्हें गाली देने का ‘इंडिया’ गठबंधन का “नया फॉर्मूला” बन गया है. उन्होंने कहा कि हालांकि देशभर के लोगों ने एक सुर में कहा कि उनका परिवार मोदी का परिवार है.

प्रधानमंत्री ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) रिश्वत मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत किया और कहा कि इससे स्वच्छ राजनीति को बढ़ावा मिलेगा. मोदी ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने ‘इंडिया’ गठबंधन के भ्रष्ट नेताओं को मिला संरक्षण खत्म कर दिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया, ट्राई सीरीज में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड