श्रीनगर के एक घर में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां: Live Breaking News Headlines & Updates, February 7, 2024

07 Feb, 22:00 (IST)

जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के बाग़-ए-मेहताब इलाके में आज शाम एक आवासीय घर में भीषण आग लग गई. खबर लिखे जाने तक दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

07 Feb, 20:06 (IST)

झारखंड के चतरा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच बुधवार दोपहर के बाद मुठभेड़ हुई है. इसमें झारखंड पुलिस के दो जवान शहीद हो गए हैं. जबकि तीन अन्य जवानों को गोली लगी है. कुछ नक्सलियों को भी गोली लगने की बात कही जा रही है.

07 Feb, 18:42 (IST)

शरद पवार की पार्टी का नया नाम 'NCP शरद चंद्र पवार' होगा. चुनाव आयोग ने कल अजित पवार को एनसीपी का नाम और चुनाव चिह्न दे दिया था।

07 Feb, 18:33 (IST)

उत्तराखंड विधानसभा में चर्चा के बाद आज समान नागरिक संहिता (UCC) का बिल पास हो गया है. विधानसभा में UCC बिल पास होने के बाद उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है.

07 Feb, 17:50 (IST)

उत्तराखंड विधानसभा में UCC पर बोलते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ये कोई सामान्य विधेयक नहीं है. उत्तराखंड भारत का ऐसा राज्य है जिसे UCC लागू करने का सौभाग्य मिला है. हम सब गौरान्वित हैं कि हमें इतिहास लिखने और देवभूमि से देश को दिशा देने का अवसर मिला है.

07 Feb, 16:22 (IST)

यूपी विधानसभा में बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर पर जीरो टॉलरेंस की नीती अपनाई जा रही है, तो अपराध के मामले में यूपी टॉप पर क्यों है. यहां महिलाओं पर सबसे ज्यादा अपराध हो रहे हैं.

 

07 Feb, 15:08 (IST)

पाकिस्तान में 8 फरवरी को होने वाले आम चुनाव से पहले एक बार फिर बड़ा बम धमाका हुआ है. बलूचिस्तान में एक राजनीतिक दल के कार्यालय को निशाना बनाया है. इसमें 26 लोगों की मौत की खबर है.

07 Feb, 14:55 (IST)

पीएम मोदी ने कहा, एक बार नेहरू जी ने मुख्यमंत्रियों को चिट्ठी लिखी थी. उन्होंने लिखा कि मैं किसी भी आरक्षण को पसंद नहीं करता और खासकर नौकरी में आरक्षण तो कतई ही नहीं. मेैं ऐसे किसी भी कदम के खिलाफ हूं जो अकुशलता को बढ़ावा दें, जो दोयम दर्जे की ओर ले जाएं.

07 Feb, 14:53 (IST)

पीएम मोदी ने कहा, "मुझे पिछले साल की घटना याद है. हम उस सदन में बैठते थे और देश के पीएम की आवाज को दबाने की कोशिश की जाती थी...आज भी आप न सुनने के तैयार के साथ आए हैं. लेकिन आप मेरी आवाज नहीं दबा सकते. देश की जनता ने इस आवाज को ताकत दी हुई है...मैं भी इस बार पूरी तैयारी के साथ आया हूं.."

07 Feb, 14:04 (IST)

संसद के वर्तमान बजट सत्र को एक दिन बढ़ाकर 10 फरवरी तक कर दिया गया है. राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ और लोकसभा में अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को यह घोषणा की.

Read more


मध्य प्रदेश के हरदा शहर में उस पटाखा कारखाने के दो मालिकों को मंगलवार शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जहां विस्फोट और उसके बाद लगी आग में 11 लोगों की मौत हो गई और 174 अन्य घायल हुए हैं. अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में उन पर गैर-इरादतन हत्या समेत अन्य आरोप लगाए गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि मामले में एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है.

यह घटना प्रदेश की राजधानी भोपाल से लगभग 150 किलोमीटर दूर हरदा शहर के बाहरी इलाके मगरधा रोड पर बैरागढ़ में हुई. हरदा के पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन ने संवाददाताओं को बताया कि कारखाने के दो मालिकों - राजेश अग्रवाल और सोमेश अग्रवाल - को राजगढ़ जिले के सारंगपुर से गिरफ्तार किया गया, जबकि रफीक खान नाम के एक अन्य व्यक्ति को शाम को हिरासत में लिया गया.

उन्होंने बताया कि इन आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या), 308 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास) और 34 (साझा इरादे के लिए कई व्यक्तियों द्वारा किए गए कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया गया है. अधिकारी ने कहा कि खान को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. उन्होंने खान के बारे में अधिक जानकारी साझा नहीं की. पुलिस सूत्रों ने कहा कि खान को कारखाने का प्रबंधक बताया जाता है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट