देश

Satara: दवाईयों के नाम पर शराब की हो रही थी तस्करी, सातारा के स्टेट एक्साइज डिपार्टमेंट ने की कार्रवाई, 87 लाख 11 हजार रुपये का माल जब्त

दवाईयों के नाम पर अवैध रूप से फेक मेड इन गोवा शराब की तस्करी करनेवाले आरोपियों पर पुलिस और एक्साइज विभाग ने कार्रवाई की है. कार्रवाई सातारा जिले के कराड -रत्नागिरी हाईवे के लोहारवाड़ी की गांव के पास की गई है.

Satara: दवाईयों के नाम पर शराब की हो रही थी तस्करी, सातारा के स्टेट एक्साइज डिपार्टमेंट ने की कार्रवाई, 87 लाख 11 हजार रुपये का माल जब्त
Credit -Pixabay

Satara: दवाईयों के नाम पर अवैध रूप से फेक मेड इन गोवा शराब की तस्करी करनेवाले आरोपियों पर पुलिस ने और एक्साइज विभाग ने कार्रवाई की है. कार्रवाई सातारा जिले के कराड -रत्नागिरी हाईवे के लोहारवाड़ी की गांव के पास की गई है. स्टेट एक्साइज डिपार्टमेंट की ओर से ये कार्रवाई की गई.

इस कार्रवाई में ट्रकचालक को गिरफ्तार करते हुए ट्रक समेत 87 लाख 11 हजार रुपये का माल जब्त किया गया है. इस बारे में स्टेट एक्साइज डिपार्टमेंट की जानकारी के मुताबिक़ कराड तहसील के लोहारवाड़ी गांव के पास स्क्वाड को दवाईयों के नाम से अवैध रूप से मेड इन गोवा नाम से फेक शराब तस्करी की जानकारी मिली थी. ये भी पढ़े :RPF Nagpur: नागपुर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, शराब तस्करी मामले में आरोपी को दबोचा, 225 अंग्रेजी शराब की बोतलें भी बरामद की

जिसके बाद मुंबई राज्य उत्पादन शुल्क के डॉ. विजय सूर्यवंशी , संचालक प्रसाद सुर्वे और कोल्हापुर विभागीय उपायुक्त विजय चिंचाळकर के मार्गदर्शन में सातारा के राज्य उत्पादन शुल्क विभाग के अधीक्षक वैभव वैद्य ने टीम के साथ मिलकर लोहारवाड़ी गांव के पास ट्रक को रोककर उसकी जांच की. इस ट्रक में मेड इन गोवा नाम की फेक शराब का जखीरा दिखाई दिया. जिसके आधार पर ट्रकचालक को गिरफ्तार किया गया. इस कार्रवाई में ट्रक समेत 87 लाख 11 हजार रुपये का माल जब्त किया गया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2024 08:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).