RPF Nagpur: नागपुर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, शराब तस्करी मामले में आरोपी को दबोचा, 225 अंग्रेजी शराब की बोतलें भी बरामद की
मुलताई रेलवे स्टेशन आरपीएफ की ओर शराब तस्करी करनवाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.
RPF Nagpur-Multai : मुलताई रेलवे स्टेशन आरपीएफ की ओर शराब तस्करी करनवाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक़ अपराध ख़ुफ़िया शाखा आमला में कार्यरत प्रधान आरक्षक अजय सिंह को सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन नंबर 12722 दक्षिण एक्सप्रेस में अंग्रेजी शराब की तस्करी की जा रही है. यह जानकारी निरीक्षक अखुशा नागपुर को अवगत कराई गई, जिन्होंने मार्गदर्शन में प्रधान आरक्षक अजय सिंह और आरक्षक विकाश कुमार को कार्रवाई हेतु निर्देशित किया.
संबंधित ट्रेन को मुलताई स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 02 पर समय लगभग 14:35 बजे निगरानी के दौरान, ट्रेन के पीछे वाले सामान्य कोच के सामने एक व्यक्ति को दो भारी बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में देखा गया. उसे रोककर पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम समर सिंह चौहान, पिता का नाम अरबिन्द सिंह, उम्र 29 वर्ष, पता वार खाश, औरंगाबाद, बिहार- 824103 बताया और कहा कि दोनों बैग उसके हैं. जब बैग के अंदर रखे वजनी सामान के बारे में पूछा गया, तो उसने बताया कि उसमें अंग्रेजी शराब है. इसके बाद संबंधित व्यक्ति और दोनों बैगों को आरपीएफ थाना आमला में लाया गया. ये भी पढ़े :RPF Nagpur: नागपुर रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोर गिरफ्तार, आरपीएफ की कार्रवाई
बैगों को खोलकर देखने पर उनमें Officer's Choice 90 ml की 225 बोतलें पाई गईं, जिनकी कुल कीमत 20,250/- रुपये आंकी गई. पूरी प्रक्रिया के दौरान BNS के मुताबिक घटना स्थल, आरोपी की व्यक्तिगत तलाशी, सुपुर्दगी के समय बराबर फ़ोटो/वीडियो ग्राफी की गई. संबंधित व्यक्ति और शराब को आगे की कार्रवाई हेतु लिखित आवेदन पत्र के साथ आरपीएफ पोस्ट आमला के हवाले किया गया.
आरपीएफ पोस्ट आमला के सहायक उप निरीक्षक विरेश उपाध्याय ने आवश्यक कागज़ात तैयार कर शराब और आरोपी को राज्य उत्पादन शुल्क मुलताई को सुपुर्द किया. आरोपी शराब तस्कर के विरुद्ध CR NO. 99/2024, U/S 34(1)क आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2024 12:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

