क्राइम

Nagpur Shocker: नागपुर रेलवे स्टेशन पर मानसिक बीमार शख्स ने किया 5 लोगों पर जानलेवा हमला, दो की हुई मौत, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नागपुर रेलवे स्टेशन पर एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. जिसमें एक मानसिक तौर पर बीमार व्यक्ति ने 5 यात्रियों पर हमला कर दिया. इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई.

Nagpur Shocker: नागपुर रेलवे स्टेशन पर मानसिक बीमार शख्स ने किया 5 लोगों पर जानलेवा हमला, दो की हुई मौत, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Train (Photo Credit: TOI)

Nagpur Shocker: नागपुर रेलवे स्टेशन पर एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. जिसमें एक मानसिक तौर पर बीमार व्यक्ति ने पांच यात्रियों पर हमला कर दिया. इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है की ये घटना सोमवार को सुबह सुबह हुई है. जानकारी के मुताबिक़ प्लेटफ़ॉर्म नंबर 7 पर सो रहे यात्रियों पर इस शख्स ने अचानक हमला कर दिया.

लकड़ी के राफ्टर से इसने यात्रियों को मारना शुरू किया. इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई तो वही दो लोग घायल हुए है. इसकी जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी का नाम जयराम केवत है. वो उत्तरप्रदेश का रहनेवाला है. ये भी पढ़े:Nagpur Shocker: Police ने किया खाकी को शर्मसार! नागपुर में दो पुलिस कर्मियों ने साथी की मदद से 15 लाख रूपए के लिए बिज़नसमैन को किया किडनैप

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है. घायलों को मेयो हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. इस घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा. इस घटना के बाद यात्रियों में भी दहशत निर्माण हो गई है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2024 04:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).