New ED summons to CM Kejriwal: ईडी के सामने आज सीएम केजरीवाल की पेशी, दिल्ली जल बोर्ड घोटाले से जुड़ा है मामला- VIDEO
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को दिल्ली जल बोर्ड में अनियमितताओं से जुड़े दूसरे मनी लॉन्ड्रिंग केस में आज पूछताछ के लिए बुलाया है.
New ED Summons to CM Kejriwal: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को दिल्ली जल बोर्ड में अनियमितताओं से जुड़े दूसरे मनी लॉन्ड्रिंग केस में आज पूछताछ के लिए बुलाया है. ईडी का दावा है कि ठेकेदारों से रिश्वत वसूली के लिए जल बोर्ड का ठेका बढ़ी हुई दरों पर दिया गया.
जांच एजेंसी का कहना है कि जल बोर्ड के ठेके पर सिर्फ 17 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जबकि इसका कुल मूल्य 38 करोड़ रुपये था. इसका मतलब बाकी बचे हुए पैसे को गबन कर लिया गया.
वीडियो देखें:
#WATCH दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने दिल्ली जल बोर्ड मामले में मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट की धारा 50 के तहत समन जारी किया है। ईडी दिल्ली जल बोर्ड में अवैध टेंडरिंग और अपराध की कथित आय के शोधन की जांच कर रही है।
वीडियो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के… pic.twitter.com/hgGGE2rz9O
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 18, 2024
जानकारी के मुताबिक, अगर आज सीएम केजरीवाल ईडी के सामने पेश होते हैं तो भारी तादाद में AAP कार्यकर्ता बीजेपी ऑफिस के सामने प्रदर्शन करेंगे. इसी के चलते राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और दिल्ली पुलिस अलर्ट हो गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2024 09:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

