नवजोत सिंह सिद्धू का खालिस्तानी आतंकी गोपाल चावला के साथ सामने आया फोटो, मच सकता है बवाल
करतारपुर कॉरिडोर (Kartarpur)के शिलान्यास के दौरान खलिस्तानी आतंकी गोपाल सिंह चावला इमरान खान के साथ घूमता और बाद में पाकिस्तान के आर्मी जनरल कमर जावेद बाजवा से भी मिलाता हुआ नजर आया था
पाकिस्तान (Pakistan)जाने बाद एक बार फिर नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) विवादों में घिर सकते हैं. सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर दिखाई दे रही है. जिसमें सिद्धू खालिस्तानी आतंकी गोपाल सिंह चावला ( Pro-Khalistan Leader Gopal Singh) के साथ एक तस्वीर में नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर को दिल्ली के विधायक और अकाली नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने साझा किया है. गोपाल सिंह चावला 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का करीबी माना जाता है. इसके साथ ही पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (Pakistan Sikh Gurdwara Parbandhak)का महासचिव भी है.
बता दें कि करतारपुर कॉरिडोर (Kartarpur)के शिलान्यास के दौरान खलिस्तानी आतंकी गोपाल सिंह चावला इमरान खान के साथ घूमता और बाद में पाकिस्तान के आर्मी जनरल कमर जावेद बाजवा से भी मिलाता हुआ नजर आया था. इससे पता चलता है कि पाकिस्तान के मुंह में राम और बगल में छुरी है.
यह भी पढ़ें:- पाक पीएम इमरान खान ने किया करतारपुर में कश्मीर का जिक्र, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति
.@capt_amarinder declined to visit Pak bcos Pak supports anti-India & anti-Punjab activities; but his own Minister @sherryontopp goes agnst his wish & gets clickd with Gopal S Chawla; close aide of Hafiz Saeed & anti-India persn
Wud Captain Sahab sack his irresponsible Minister? pic.twitter.com/EUSb7PK8EJ
— Manjinder S Sirsa (@mssirsa) November 29, 2018
मनजिंदर सिंह सिरसा ने इमरान खान के साथ भी आतंकी गोपाल सिंह चावला की तस्वीर को शेयर किया.
पाकिस्तान कभी नहीं सुधरेगा!!!@ImranKhanPTI ‘talks’ of PEACE & Frenship with India yet enjoying the honour of terror-supporter Gopal S Chawla
Why support people who openly waging a war against India’s sovereignty; Imran Sahab??? pic.twitter.com/OjdqcOvUV4
— Manjinder S Sirsa (@mssirsa) November 29, 2018
गौरतलब हो कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बुधवार को कहा था कि भारत, पाकिस्तान में प्रस्तावित दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAARC) सम्मेलन में शामिल नहीं होगा और जब तक पाकिस्तान आतंकवाद को प्रायोजित करना बंद नहीं करेगा, दोनों देशों के बीच कोई वार्ता नहीं होगी. सुषमा स्वराज ने यह स्पष्ट कर दिया कि भारत, पाकिस्तान में दक्षेस सम्मेलन में भाग नहीं लेगा. उन्होंने कहा कि भारत सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमंत्रण का जवाब नहीं देगा. उन्होंने कहा, जैसा कि मैंने कहा, जब तक पाकिस्तान, भारत में आतंकवादी गतिविधि समाप्त नहीं करेगा, कोई वार्ता नहीं होगी और हम दक्षेस में भाग नहीं लेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2018 09:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

