देश

मां गंगा में हो रहे प्रदुषण को रोकने के लिए एक्शन में योगी सरकार, 91 टेनरियों को किया बंद

कानपुर प्रशासन ने शहर की 91 चमड़े की टेनरियों को 'तत्काल बंद' करने का आदेश दिया है, जो गंगा नदी में अपने कचरे बहा रही हैं जिससे बड़े पैमाने पर जल प्रदूषित होता है...

मां गंगा में हो रहे प्रदुषण को रोकने के लिए एक्शन में योगी सरकार, 91 टेनरियों को किया बंद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Photo Credit-PTI)

कानपुर: कानपुर प्रशासन ने शहर की 91 चमड़े की टेनरियों (Leather Tanneries) को 'तत्काल बंद' करने का आदेश दिया है, जो गंगा नदी में अपने कचरे बहा रही हैं जिससे बड़े पैमाने पर जल प्रदूषित होता है. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. प्रयागराज में 14 जनवरी से कुंभ मेला शुरू होने से कुछ दिन पहले प्रशासन ने यह कदम उठाया है.

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (Uttar Pradesh Pollution Control Board) के अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि गंगा प्रदूषण मुक्त रहे और सबसे बड़े धार्मिक महोत्सव में जाने वाले भक्तों को शुद्ध और साफ पानी मिलता रहे."

सूत्रों ने कहा कि छबीलापुरवा इलाके में शेष 28 टेनरियों को बंद करने का आदेश मंगलवार को जारी किए जाने की संभावना है. पड़ोसी क्षेत्र उन्नाव में 15 से अधिक टेनरियों को कुंभ के चलते पहले ही बंद कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश खनन घोटाला: सपा नेता आजम खान का बयान, कहा- चुनाव से चंद दिन पहले सरकार दिखा रही है CBI का खौफ

कुछ टेनरियों को छोड़ दिया गया है क्योंकि उनके पास अपने खतरनाक कचरे के लिए ट्रीटमेंट संयंत्र थे और वे नदी में इनका पानी नहीं छोड़ रहे थे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया है कि गंगा का पानी शुद्ध हो.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2019 01:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).