देश

Jharkhand Shocker: गिरिडीह में पांच दिन से लापता युवक का शव मिला, प्रेम संबंध में हत्या का आरोप

झारखंड के गिरिडीह जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय युवक रोहित कुमार का शव बुधवार को बरगंडा नया पुल के पास बरामद किया गया. वह इसी जिले के शीतलपुर-सिहोडीह गांव का रहने वाला था और पांच दिनों से लापता था. उसके शव पर चोट के कई निशान पाए गए हैं. परिजनों ने रोहित की हत्या का आरोप लगाया है.

Jharkhand Shocker: गिरिडीह में पांच दिन से लापता युवक का शव मिला, प्रेम संबंध में हत्या का आरोप

गिरिडीह, 20 अगस्त : झारखंड के गिरिडीह जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय युवक रोहित कुमार का शव बुधवार को बरगंडा नया पुल के पास बरामद किया गया. वह इसी जिले के शीतलपुर-सिहोडीह गांव का रहने वाला था और पांच दिनों से लापता था. उसके शव पर चोट के कई निशान पाए गए हैं. परिजनों ने रोहित की हत्या का आरोप लगाया है. शव पाए जाने की सूचना पर मृतक की मां, बिंदिया देवी, और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे. उनका आरोप है कि रोहित की हत्या गांव के ही दिलीप, उसके बेटे पीयूष कुमार, चंदू और विशु ने मिलकर की है.

बिंदिया देवी के अनुसार, रोहित का पीयूष की बहन से प्रेम संबंध था. उसके परिवार के लोग इस बात से नाराज थे. इसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया. परिजनों के अनुसार, 15 अगस्त को गांव के दो युवक, चंदू और विशु उनके घर आए थे और रोहित को घूमने के बहाने अपने साथ ले गए थे. उसके बाद वह लापता हो गया. चंदू और विशु उसके बारे में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे थे. इसके बाद रोहित के परिजनों ने इस बाबत थाने में गुमशुदगी की सूचना दी थी. बुधवार को उसका शव बरामद किया गया. यह भी पढ़ें : शहनाई के जादूगर: शिव और शिवनगरी के प्रेमी थे ‘उस्ताद’, ‘मेरी गंगा कहां से लाओगे’ कह ठुकरा दिया था अमेरिका का प्रस्ताव

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं. साथ ही नामजद आरोपित दिलीप, पीयूष और चंदू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच चल रही है. प्रथम दृष्टया मामला पुराने प्रेम संबंध से जुड़ा प्रतीत होता है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. ग्रामीणों में आक्रोश है और वे दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले का जल्द ही खुलासा किया जाएगा और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2025 05:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).