ऑस्ट्रेलिया: लोगों पर हमला करने वाली 2 टाइगर शार्को को मारी गई गोली
ऑस्ट्रेलिया में 24 घंटे के अंदर टाइगर शार्को के हमले में एक 46 वर्षीय महिला और 12 वर्षीय लड़की के घायल होने के बाद आस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने शनिवार को दो टाइगर शार्को को मार दिया. व्हिटसंडे द्वीप में जाल में फंसने के बाद मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने दो टाइगर शार्को को गोली मार दी.
कैनबरा: ऑस्ट्रेलिया में 24 घंटे के अंदर टाइगर शार्को के हमले में एक 46 वर्षीय महिला और 12 वर्षीय लड़की के घायल होने के बाद आस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने शनिवार को दो टाइगर शार्को को मार दिया. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, व्हिटसंडे द्वीप में जाल में फंसने के बाद मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने दो टाइगर शार्को को गोली मार दी, जिनमें से एक चार मीटर से भी ज्यादा लंबी थी.
बुधवार शाम को एक शार्क ने क्षेत्र में तैराकी कर रही महिला को घायल कर दिया था. गुरुवार को शार्क के इसी तरह के हमले में न्यूजीलैंड की एक लड़की के पैर में गहरा जख्म हो गया था.
दोनों पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी आपात सर्जरी की गई है. इन घटनाओं के बाद आस्ट्रेलिया के अधिकारियों ने इस क्षेत्र में तैराकी नहीं करने की सलाह दी है.
संबंधित खबरें
Bank of Baroda Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी का मौका, 419 पदों के लिए 8 मार्च से पहले करें आवेदन
Ladki Bahin Yojana: क्या महाराष्ट्र में लाड़की बहिन योजना के तहत मिलने वाली राशि 1500 रुपए से बढ़कर हो जाएगी 2100 रुपए? जानें लेटेस्ट अपडेट
India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी
Ladki Bahin Yojana Update: महाराष्ट्र के बजट में लाड़की बहनों को मिल सकता है तोहफा, राशि ₹1,500 से ₹2,100 तक बढ़ाने की उम्मीद; रिपोर्ट
\