Petrol, Diesel Prices: महंगाई की मार, पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज फिर से बढ़ोतरी, जानें मेट्रो शहर का भाव
पेट्रोल की कीमतों में 30 पैसे प्रति लीटर और डीज़ल की कीमत में सोमवार को 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई. पिछले एक सप्ताह में छठी बार कीमत में बढ़ोतरी की गई है. सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनियों की तरफ से जारी मूल्य संबंधी अधिसूचना के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 99.11 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर अब 99.41 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल की कीमत 90.42 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 90.77 रुपये प्रति लीटर हो गई है.
नई दिल्ली: पेट्रोल (Petrol) की कीमतों में 30 पैसे प्रति लीटर और डीज़ल (Diesel) की कीमत में सोमवार को 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई. पिछले एक सप्ताह में छठी बार कीमत में बढ़ोतरी की गई है. सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनियों की तरफ से जारी मूल्य संबंधी अधिसूचना के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 99.11 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर अब 99.41 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल की कीमत 90.42 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 90.77 रुपये प्रति लीटर हो गई है.
पेट्रोल और डीज़ल के कीमतों में देश भर में वृद्धि की गई है, लेकिन इनके दाम स्थानीय कर के आधार पर अलग-अलग राज्यों में भिन्न हैं. कांग्रेस ने पेट्रोल, डीजल पर उत्पाद शुल्क से अर्जित 26 लाख करोड़ रुपये का हिसाब मांगा
पेट्रोल तथा डीज़ल की कीमतें रिकॉर्ड 137 दिन तक स्थिर रहने के बाद 22 मार्च को बढ़ाई गई थीं. इसके बाद 23 मार्च को भी इनकी कीमतों में प्रति लीटर 80 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी. तब से छह बार कीमतों में वृद्धि की गई है.
विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के साथ ही पेट्रोल एवं डीज़ल के दाम में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन पेट्रोलियम कंपनियों ने कुछ दिन और इंतजार किया.
‘क्रिसिल रिसर्च’ के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में हुई वृद्धि से पूरी तरह से पार पाने के लिए दरों में 9 से 12 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की आवश्यकता है. भारत अपनी तेल की जरूरतें पूरी करने के लिए आयात पर 85 फीसदी निर्भर है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2022 08:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

