1 जुलाई से चिप युक्त ड्राइविंग लाइसेंस हो जाएंगे असामान्य, जल्द ही बदलेगा इसका फॉर्मेट, ATM कार्ड जैसा करेगा काम
1 जुलाई 2019 से पूरे देश में चिप युक्त ड्राइविंग लाइसेंस अमान्य कर दिए जाएंगे और पूरे देश में नए फॉर्मेट के ड्राइविंग लाइसेंस मुहैया कराए जाएंगे. खास बात तो यह है कि देश के सभी प्रदेशों और केंद्र शासित राज्यों में नए साल पर जारी होने वाले ये ड्राइविंग लाइसेंस एक जैसे होंगे.
नई दिल्ली: अगर आपके पास चिप (Chip) युक्त ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License) है तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि चिप युक्त लाइसेंस लेकर वाहनों को चलाने वाले लोगों को अगले छह महीने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. बताया जा रहा है कि 1 जुलाई 2019 (July 1st, 2019) से पूरे देश में चिप युक्त ड्राइविंग लाइसेंस अमान्य (Invalid) कर दिए जाएंगे और देश भर में नए फॉर्मेट (New Format) के ड्राइविंग लाइसेंस मुहैया कराए जाएंगे. खास बात तो यह है कि देश के सभी प्रदेशों और केंद्र शासित राज्यों में नए साल पर जारी होने वाले ये ड्राइविंग लाइसेंस एक जैसे होंगे.
बता दें कि दो साल पहले ही पुराने मैनुअल ड्राइविंग लाइसेंस को चलन से बाहर किया गया था और उसकी जगह पर गाड़ी चलाने वाले लोगों को चिप युक्त लाइसेंस मुहैया कराए गए थे. उस दौरान चिप युक्त लाइसेंस बनवाने में हर व्यक्ति को 500-1500 रुपए खर्च करने पड़े थे. अब दो साल बाद एक बार फिर चिप युक्त ड्राइविंग लाइसेंस को अमान्य करने की तैयारी की जा रही है.
QR Code वाले ड्राइविंग लाइसेंस में होंगे ये नए फीचर्स
- नए ड्राइविंग लाइससेंस में एटीएम कार्ड (ATM Card) जैसा माइक्रो चिप (Micro chip) लगा होगा और इसके साथ ही उसमें QR कोड (QR Code)फीचर भी दिया जाएगा.
- इतना ही नहीं एटीएम जैसे दिखने वाले इस कार्ड पर प्रिंट जानकारियों के अलावा चिप में चालक और उसके वाहन की भी हर जानकारी शामिल होगी. यह भी पढ़ें: नोएडा: 900 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस हुए निलंबित, जानें वजह
- इसमें सबसे नया और खास फीचर होगा नियर फील्ड फीचर (NFC). इस फीचर की मदद से ट्रैफिक पुलिस अपने पास रखे डिवाइस से कार्ड में मौजूद सभी जानकारियों को आसानी से हासिल कर सकेगी.
- नए फीचर वाले इस ड्राइविंग लाइसेंस में चिप में प्रिंट की गई सभी जानकारियां सुरक्षित होंगी,
इसमें चालक द्वारा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर उसमें लगे अपराध और चालान की जानकारी भी रहेगी.
- इस नए फीचर की मदद से चालक द्वारा ट्रैफिक के नियम तोड़े जाने या अपराध किए जाने पर उसका पुराना रिकॉर्ड देखा जा सकेगा.
- इसके अलावा इस नए ड्राइविंग लाइसेंस में माता-पिता का नाम, पता, जन्म तिथि, शैक्षणिक योग्यता, मोबाइल नंबर, टैक्स, बीमा और पीयूसी समेत 50 से अधिक जानकारियां होंगी. यह भी पढ़ें: गलत या उल्टी दिशा में गाड़ी चलाया तो ड्राइविंग पर लग जाएगा लाइफटाइम बैन, इस राज्य ने सख्त किए नियम
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में पिछले दो साल में 60 हजार से अधिक चिप युक्त लाइसेंस आरटीओ द्वारा जारी किए गए हैं, लेकिन हैरत की बात तो यह है कि QR कोड वाले नए ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर नोटिफिकेशन दिए जाने के बावजूद इस जिले में चिप युक्त लाइसेंस ही बनाए जा रहे हैं. अधिकारियों की मानें तो उन्हें नोटिफिकेशन तो मिला है, लेकिन आदेश अब तक नहीं मिला है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2018 01:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

