देश

Indian Army Day 2021: ओडिशा के कलाकार ने खास अंदाज में सेना के प्रति जाहिर किया सम्मान, माचिस की 2,256 तीलियों से बनाया इंडियन आर्मी का टैंक

भारतीय सेना दिवस के खास अवसर पर ओडिशा के पुरी में रहने वाले शाश्वत रंजन साहू नाम के एक कलाकार ने भी खास अंदाज में इंडियन आर्मी के प्रति सम्मान जाहिर किया है. उन्होंने माचिस की तीलियों से आर्मी टैंक बनाया है. उन्होंने करीब 2,256 माचिस की तीलियों का उपयोग करके भारतीय सेना के इस टैंक को तैयार किया है.

Indian Army Day 2021: ओडिशा के कलाकार ने खास अंदाज में सेना के प्रति जाहिर किया सम्मान, माचिस की 2,256 तीलियों से बनाया इंडियन आर्मी का टैंक
माचिस की तीलियों से बना आर्मी टैंक (Photo Credits: ANI)

Indian Army Day 2021: भारत में हर साल 15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस (Indian Army Day) मनाया जाता है. इस साल भारत अपना 73वां सेना दिवस मना रहा है. इस खास अवसर पर राजधानी दिल्ली के साथ-साथ सेना के सभी मुख्यालयों में सैन्य परेड और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. इसके साथ ही सैन्य प्रदर्शनी आयोजित की जाती है. इस बेहद खास मौके पर थल सेना की वीरता, अदम्य साहत और शौर्य का गुणगान किया जाता है. दरअसल, फील्ड मार्शल केएम करियप्पा (Field Master KM Cariappa) के सम्मान में हर साल 15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस मनाया जाता है. करियप्पा (Cariappa) इंडियन आर्मी के पहले कमांडर-इन-चीफ थे, जिन्होंने 15 जनवरी 1949 को सर फ्रैंसिस बुचर से प्रभार लिया था. करियप्पा ने साल 1947 में भारत-पाकिस्तान युद्ध (India Pakistan War) के दौरान भारतीय सेना की कमान संभाली थी.

भारतीय सेना दिवस के खास अवसर पर हर कोई खास अंदाज में भारतीय सेना के प्रति सम्मान जाहिर कर रहा है. इस अवसर पर ओडिशा के पुरी में रहने वाले शाश्वत रंजन साहू नाम के एक कलाकार ने भी खास अंदाज में इंडियन आर्मी के प्रति सम्मान जाहिर किया है. उन्होंने माचिस की तीलियों से आर्मी टैंक बनाया है, जो दिखने में काफी खूबसूरत है. इस कलाकार ने करीब 2,256 माचिस की तीलियों का उपयोग करके भारतीय सेना के इस टैंक को तैयार किया है और इसे बनाने में उन्हें 6 दिन का समय लगा है. यह भी पढ़ें: Indian Army Day 2021 Quotes: दिल में देशभक्ति का अलख जगाते हैं भारतीय सेना के ये 10 प्रेरणादायी कोट्स, आर्मी डे पर प्रियजनों के साथ करें शेयर

देखें तस्वीरें-

भारतीय सेना के इस खूबसूरत टैंक को बनाने वाले कलाकार शाश्वत का कहना है कि इन्हें माचिस की तीलियों से इस टैंक को बनाने में 6 दिन का समय लगा, जबकि इसे बनाने में माचिस की 2,256 तिलियां लगी हैं. उनका कहना है कि भारतीय सेना के सम्मान में उन्होंने यह टैंक बनाया है. इसकी ऊंचाई 9 इंच और चौड़ाई 8 इंच बताई जा रही है. बहरहाल, इस कलाकार की यह अनोखी कला भारतीय सेना के प्रति सम्मान जाहिर करने का एक बेहतरीन और खूबसूरत जरिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2021 12:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).