India-China Border Tension: भारत के दबाब से नरम पड़ा चीन, लद्दाख में 2.5 किमी पीछे हटे चीनी सैनिक

भारत-चीन के बीच लद्दाख (Eastern Ladakh) में जारी विवाद के बीच खबर है कि चीनी सैनिक गलवान क्षेत्र (Galwan Area) से ढाई किलोमीटर पीछे हट गए हैं.माना जा रहा कि भारत की तरफ से कड़े रूख और दबाब के बाद चीन ने पीछे हटने का निर्णय लिया है. लगातार जारी विवाद पर जल्द ही एक और बैठक होने जा रही है.

भारत-चीन -प्रतीकात्मक तस्वीर | (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली. भारत-चीन (India-China Border Tension) के बीच लद्दाख (Ladakh) में जारी विवाद के बीच खबर है कि चीनी सैनिक गलवान क्षेत्र (Galwan Area) से ढाई किलोमीटर पीछे हट गए हैं.माना जा रहा कि भारत की तरफ से कड़े रूख और दबाब के बाद चीन ने पीछे हटने का निर्णय लिया है. वहीं इस मसले पर भारत-चीन के बीच ब्रिगेडियर और मेजर लेवल की बातचीत जल्द होने वाली है. भारत और चीन की सेनाओं के बीच इस सप्ताह कई जगहों पर बैठक होने वाली है. जिनमें पेट्रोलिंग पॉइंट 14 (गलवान क्षेत्र), पेट्रोलिंग पॉइंट 15 और हॉट स्प्रिंग इलाकों का समावेश है.

गौर हो कि भारत और चीन के बीच पिछले एक महीने से तनातनी चल रही है. सीमा विवाद के मसले पर दोनों देशों के बीच कई दौर की बातचीत भी हुई है. जानकारी के अनुसार भारत और चीन के सैनिक पूर्वी लद्दाख के तीन अलग-अलग जगहों से अपने-अपने इलाके में पीछे चले गए हैं. यह भी पढ़ें-India-China Border Tension: भारत से सीमा विवाद के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा-तीसरे पक्ष की मध्यस्थता की जरूरत नहीं

लद्दाख में 2.5 किमी पीछे हटा चीन-

वहीं इस मसले पर भारत-चीन के बीच ब्रिगेडियर और मेजर लेवल की बातचीत जल्द होने वाली है.  लद्दाख में चीन के साथ जारी सीमा विवाद मुद्दे को लेकर देश में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी लगातार जारी है. इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और  एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी सरकार और चीन के बीच हुई बातचीत को लेकर बयान देने की मांग कर रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd T20I 2026 Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा निर्णायक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

UNSC सुधारों पर भारत का कड़ा रुख: सुरक्षा परिषद में 'तीसरी श्रेणी' की सदस्यता का प्रस्ताव ठुकराया, बताया सुधारों को टालने की साजिश

चीन के सरकारी अस्पताल में मिला '7-स्टार' डाइनिंग का अनुभव: लग्जरी डॉक्टर कैंटीन का वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ‘ये हॉस्पिटल है या फाइव स्टार होटल?’

\