VIDEO: पुणे के येरवडा परिसर में 12 ऑटो रिक्शा और 2 मोटरसाइकिल की तोड़फोड़ करनेवाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाली परेड
कुछ दिन पहले पुणे के येरवडा परिसर में एक आरोपी ने लक्ष्मीनगर में ऑटो रिक्शा में और मोटर साइकिल में तोड़फोड़ की थी.अब आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसका जुलुस निकाला है.
पुणे,महाराष्ट्र: कुछ दिन पहले पुणे के येरवडा परिसर में एक आरोपी ने लक्ष्मीनगर में ऑटो रिक्शा में और मोटर साइकिल में तोड़फोड़ की थी. अब आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसका जुलुस निकाला है. आरोपी की पहचान येरवडा के लक्ष्मीनगर का रहनेवाला है और उसका नाम सयाजी संभाजी डोलारे है.यह घटना शनिवार, 6 फरवरी को लगभग 2 बजे हुई, जब आरोपी ने कई वाहनों में तोड़फोड़ की थी. इस घटना के कारण परिसर में दहशत फ़ैल गई थी.पुलिस के मुताबिक, येरवडा के लक्ष्मीनगर निवासी अबुबकर रजाक पीरजते ने येरवडा पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. 6 फरवरी को रात 2 बजे डोलारे जोर-जोर से चिल्लाया, लोगों को गालियां दीं और इलाके में दहशत पैदा कर दी. इस दौरान आरोपी ने धारदार हथियार से 12 ऑटो रिक्शों की कांचे तोड़ दीं और दो दोपहिया वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया और यहां तक कि एक जेसीबी के शीशे भी तोड़ दिए. जब शिकायतकर्ता ने उसे रोकने की कोशिश की तो डोलारे ने उस पर हमला कर घायल कर दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया 'एक्स'पर @ThePuneMirror नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Pune Loot Video: महाराष्ट्र के पुणे में लूट, मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे शख्स से लूटेरों ने ₹11,000 छीनकर हुए फरार, वीडियो CCTV में कैद
पुलिस ने आरोपी की निकाली परेड
A criminal who vandalised the windows of rickshaws and two-wheelers to spread fear in Laxminagar, Yerwada, was publicly paraded by the police at the crime scene.
The accused has been identified as Sayaji Sambhaji Dolare (23), a resident of Laxminagar, Yerwada. The incident took… pic.twitter.com/53doXj8aPS
— Pune Mirror (@ThePuneMirror) February 17, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2025 03:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

