Kanpur Shocker: कानपुर में रस्सी बम को गिलास के नीचे रखकर फोड़ा, स्टील का टुकड़ा 10 साल के बच्चे की गर्दन में जा घुसा, हुई मौत
एक 10 साल के बच्चे ने रस्सी बम लगाया और इसपर गिलास रख दिया, जब बम फटा तो गिलास के टुकड़े हो गए और एक टुकड़ा बच्चे की गर्दन में जा घुसा. जिसके कारण बच्चे की मौत हो गई. ये घटना उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के रूरा थाना क्षेत्र के सिठमरा बाजार की है.
- Read in
- English
Kanpur Shocker: एक 10 साल के बच्चे ने रस्सी बम लगाया और इसपर गिलास रख दिया, जब बम फटा तो गिलास के टुकड़े हो गए और एक टुकड़ा बच्चे की गर्दन में जा घुसा. जिसके कारण बच्चे की मौत हो गई. ये घटना उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के रूरा थाना क्षेत्र के सिठमरा बाजार की है.
घटना के बाद बच्चे को स्थानीय स्वास्थ केंद्र में ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. इस घटना के दौरान ये अफवाह भी उड़ी थी की किसी ने बच्चे का गला रेता है. लेकिन पुलिस ने इसका पता लगाते हुए जांच की और पाया की बच्चे के गले में स्टील के गिलास का टुकड़ा घुस गया था. जिसके कारण उसकी मौत हुई. ये भी पढ़े:UP: कानपुर में जिम ट्रेनर ने महिला की हत्या कर शव दफनाया, 4 महीने बाद मजिस्ट्रेट के बंगले के पास से हुआ बरामद
बम फोड़ते समय गिलास का टुकड़ा गर्दन में घुसने से बच्चे की मौत
UP: कानपुर में कुछ बच्चों ने सुतली बम के ऊपर स्टील ग्लास रख दिया। बम फटा, ग्लास का टुकड़ा वहां खड़े 10 वर्षीय आर्यन चक्रवर्ती के गले में जा घुसा। उसकी मौत हो गई।
शुरुआत में मुस्लिम लड़के पर गला रेतकर हत्या करने का आरोप लगा। फिर पुलिस जांच में हत्या नहीं, हादसे की बात सामने आई। pic.twitter.com/ofCmKuXMES
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) November 3, 2024
जानकारी के मुताबिक़ 10 साल का आर्यन अनिल चक्रवर्ती का बेटा है और वो अपने दोस्तों के साथ सिठमरा बाजार खेलने के लिए गया हुआ था. इस दौरान रस्सी बम गिलास के नीचे फोड़ने के कारण स्टील का टुकड़ा उसकी गर्दन में घुस गया. जिसके कारण वो गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजन बदहवास स्थिति में उसको हॉस्पिटल में एडमिट करने गए. घटना के समय आर्यन के पिता भी बाहर थे. हॉस्पिटल में उसकी मौत हो गई.
पुलिस ने जब घटना की जांच की और बाजार के आसपास के लोगों से बात की तो पता चला की बच्चे पटाखे जला रहे थे और इसी दौरान ये हादसा हुआ. पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2024 01:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

