जालौन, उत्तर प्रदेश: जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के छोटी बजरिया इलाके में लोहे के सरिये से लदा एक ई रिक्शा सड़क के किनारे पर खड़ी दो महिलाओं और एक बच्ची पर पलटी हो गया. जिसके कारण तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए. बताया जा रहा है की सड़क के किनारें दूकान पर एक मां और उसकी पांच साल की मासूम बच्ची खड़ी थी. इस दौरान एक ई रिक्शा आता है.उसकी छत पर लोहे के सरिये लदे होते है और जैसे ही रिक्शा दूकान के पास पहुंचता है, एक गड्डे में घुसने के बाद रिक्शा तीनों पर पलटी हो जाता है. इस घटना में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई है तो वही 5 साल की मासूम बच्ची का हाथ फ्रैक्चर हुआ है. सभी घायलों को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @News1IndiaTweet नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:VIDEO: मिट्टी धंसने के कारण दो मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग हुई जमींदोज, लोगों की बच गई जान, जालौन के उरई इलाके का वीडियो आया सामने
सरिये से लदा ई रिक्शा महिला और बच्ची पर पलटा
दर्दनाक हादसे की लाइव तस्वीरें सीसीटीवी में कैद
लोहे के सरियों से लदा हुआ ई-रिक्शा मां-बेटी और अन्य महिला पर पलटा
ई रिक्शा पलटने से दो महिलाएं और 5 बर्षीय मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल
दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल और मासूम बच्ची के हाथ में हुआ फैक्चर
हादसे के वक्त… pic.twitter.com/KoeDsnRhcp
— News1India (@News1IndiaTweet) May 21, 2025













QuickLY