बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी की मोदी सरकार को सलाह, कहा- पाकिस्तान हवाई क्षेत्र बंद करे तो हमें समुद्री रास्ता बंद करना चाहिए
राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी ने सोशल मीडिया पर केंद्र सरकार को सलाह देते हुए कहा है कि अगर पाकिस्तान (Pakistan) भारतीय विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र (एयरस्पेस) बंद कर देता है, तो भारत को कराची बंदरगाह जाने वाले समुद्री जहाजों को भी अरब सागर से नहीं गुजरने देना चाहिए
नई दिल्ली: राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी (Subramanian Swamy) ने सोशल मीडिया पर केंद्र सरकार को सलाह देते हुए कहा है कि अगर पाकिस्तान (Pakistan) भारतीय विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र (एयरस्पेस) बंद कर देता है, तो भारत को कराची बंदरगाह जाने वाले समुद्री जहाजों को भी अरब सागर से नहीं गुजरने देना चाहिए. स्वामी का यह बयान उन रिपोर्ट्स के बाद आया है, जिसमें कहा गया है कि पाकिस्तान भारत से संचालित होने वाले यातायात के लिए अपने एयरस्पेस (Air Space) को बंद करने पर विचार कर रहा है. भारत द्वारा जम्मू एवं कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद-370 को रद्द करने के बाद पाकिस्तान इस तरह का कदम उठा सकता है.
स्वामी ने ट्वीट कर कहा, "नमो सरकार को मेरी सलाह. अगर पाक हमारे वाणिज्यिक और नागरिक विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर देता है, तो भारत को कराची बंदरगाह के लिए अरब सागर (जिसका नाम बदलने की आवश्यकता है) से जाने वाले जहाजों के लिए यह मार्ग बंद कर देना चाहिए. दरअसल मंगलवार को पाकिस्तान के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी ने भारत के लिए अपने देश के हवाई क्षेत्र बंद करने का संकेत देते हुए ट्वीट किया था. यह भी पढ़े: पाकिस्तान ने फिर दी गीदड़भभकी, इमरान खान के मंत्री ने कहा- भारत के लिए एयरस्पेस बंद करने पर विचार
इस साल की शुरुआत में बालाकोट हवाई हमलों के बाद पाकिस्तान ने 26 फरवरी से भारतीय यातायात के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था। इसके बाद इस मार्ग को 16 जुलाई को पूरी तरह से खोला गया. 140 दिनों की इस अवधि में लगभग 84 हजार उड़ानें प्रभावित हुई थीं. भारत ने कहा था कि इस दौरान पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र के बंद होने के कारण प्रतिदिन 600 उड़ानें प्रभावित हुईं
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2019 10:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

