Vistara Airlines की फ्लाइट ने तकनीकी खामी के चलते की मुंबई में लैंडिग, हैदराबाद के लिए भरी थी उड़ान

हैदराबाद जा रही विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट यूके 869 के टेक-ऑफ के बाद पता चला की उसमें कोई तकनीकी खामी आ गई है, जिसके बाद फौरन उस विमान को मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया गया. विस्तारा ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है.

विस्‍तारा एयरलाइंस (Photo Credits: Flickr)

मुंबई (Mumbai) से हैदाराबाद (Hyderabad) जा रही विस्तारा एयरलाइंस (Vistara Airlines) की एक विमान हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई और खतरे को भांपते हुए इस विमान को सुरक्षित मुंबई में लैंड कराया गया. दरअसल, विस्तारा की फ्लाइट यूके869 (Vistara Flight UK869) ने हैदराबाद के लिए उड़ान भरी ही थी कि टेक-ऑफ के तुरंत बाद यह पता चला की उसमें कोई तकनीकी गड़बड़ी (Technical Problem) आ गई है. विमान में आई तकनीकी खामी के चलते उड़ान भरने के फौरन बाद उस विमान की वापस मुंबई में सुरक्षित लैंडिंग (Safe Landing in Mumbai) कराई गई. इस घटना के बाद विस्तारा एयरलाइंस की ओर से एक बयान जारी किया गया.

तकनीकी दिक्कत के कारण विस्तारा फ्लाइट की मुंबई में लैंडिंग- 

विस्तारा एयरलाइंस के प्रवक्ता के मुताबिक, हैदराबाद जा रही हमारी फ्लाइट यूके689 टेक-ऑफ के बाद तकनीकी दिक्कत की वजह से मुंबई लौट आई है. इस विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई है और उड़ाने भरने के तुरंत बाद एक अन्य विमान की व्यवस्था की गई. यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है. यह भी पढ़ें: Vistara Airlines में बड़ी चूक, 4 घंटे तक हवा में अटकी रही 153 यात्रियों की जान, बचा था सिर्फ 5 मिनट का फ्यूल

बता दें कि कुछ समय पहले 153 यात्रियों को लेकर मुंबई से दिल्ली जा रही विस्तारा की विमान UK944 एक भीषण हादसे का शिकार होते-होते बच गई थी. मुंबई से दिल्ली की हवाई यात्रा 2 घंटे से कम समय में ही पूरी कर ली जाती है, लेकिन मौसम खराब होने से लो विजिबिलिटी के कारण यह विमान उड़ान भरने के बाद करीब 4 घंटे तक हवा में उड़ती रही. आखिर में इसे लखनऊ के रनवे पर उतारा गया और उस वक्त विमान में सिर्फ 5 मिनट की उड़ान के लिए ही ईंधन (फ्यूल) बचा हुआ था.

Share Now

संबंधित खबरें

Donald Trump: व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में फायरिंग, ट्रंप ने जान बचाने वाले सीक्रेट सर्विस एजेंट्स की बहादुरी को सराहा, तारीफ़ में कही ये बात; VIDEO

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड