देश

Kerala: केरल में खौफनाक सड़क हादसा: स्कूटर फिसलने से कार के नीचे आया छात्र, ऑस्ट्रेलिया से 2 दिन पहले ही लौटा था घर

केरल के कोझिकोड में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय छात्र अश्विन राज की मौत हो गई. स्कूटर फिसलने के कारण वह सामने से आ रही कार की चपेट में आ गया. अश्विन महज दो दिन पहले ही ऑस्ट्रेलिया से अपनी पढ़ाई पूरी कर घर लौटा था.

Kerala: केरल में खौफनाक सड़क हादसा: स्कूटर फिसलने से कार के नीचे आया छात्र, ऑस्ट्रेलिया से 2 दिन पहले ही लौटा था घर
कोझिकोड हादसा (Photo Credits:X\@deadlykalesh)

कोझिकोड: केरल (Kerala) के कोझिकोड जिले से एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है. पेराम्बरा (Perambra) के पास करुवन्नूर (Karuvannur) में एक 22 वर्षीय युवक की उस वक्त मौत हो गई, जब उसका स्कूटर सड़क पर फिसल गया और वह सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार के नीचे आ गया। यह पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है. मृतक की पहचान अश्विन राज के रूप में हुई है, जो पेराम्बरा के चंगारोथ (Changaroth) (मुथुवन्नाचा) (Muthuvannacha) का निवासी था. यह भी पढ़ें: Rajasthan Dausa Road Accident: राजस्थान के दौसा में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रेलर की टक्कर में 5 लोगों की मौत; VIDEO

सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

हादसा बुधवार, 11 फरवरी 2026 की सुबह करीब 8:30 बजे करुवन्नूर पेट्रोल पंप के पास हुआ. सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि अश्विन अपने स्कूटर से पेराम्बरा की ओर जा रहा था.  अचानक उसका स्कूटर अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गया. अश्विन स्कूटर से छिटककर सड़क के दूसरी ओर जा गिरा, जहाँ सामने से आ रही एक कार उसे बचाने का मौका मिलने से पहले ही उसके ऊपर से गुजर गई.

कोझिकोड में कार के सामने स्कूटर फिसलने से युवक की मौत

अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने अश्विन को गंभीर स्थिति में उलियारी के एक निजी अस्पताल पहुँचाया. प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.  पेराम्बरा पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. यह भी पढ़ें: Mathura Road Accident: मथुरा में भीषण सड़क हादसा, यमुना एक्सप्रेसवे पर बस से उतरे यात्रियों को कंटेनर ने रौंदा, 6 की मौत, मंजर देख लोगों की कांप उठी रूह; VIDEO

खुशियां मातम में बदलीं: ऑस्ट्रेलिया से लौटा था अश्विन

अश्विन के निधन की खबर ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है. अश्विन ऑस्ट्रेलिया में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहा था और अपनी छुट्टियों के लिए महज दो दिन पहले ही अपने पैतृक घर लौटा था. घर में उसके आने की खुशियां मनाई जा रही थीं, जो इस अचानक हुए हादसे के बाद मातम में बदल गईं.  अश्विन के पिता राजन और मां बिनीता दोनों शिक्षक हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2026 08:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).