Happy Republic Day: -40 डिग्री वाली खून जमाने वाली ठंड भी हिमवीरों के आगे पस्त.. देखें ITBP ने 16000 फीट की ऊंचाई पर कैसे मनाया 73वां गणतंत्र दिवस
ITBP के जवान (Photo Credits: ANI)

देश 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. तो वहीं, लद्दाख में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के हिमवीर जवानों ने 15,000 फीट की ऊंचाई पर -35 डिग्री सेल्सियस तापमान में भारत का 73वां गणतंत्र दिवस मनाया. वहीं, उत्तराखंड के कुमाओं क्षेत्र में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों ने 12,000 फीट की ऊंचाई पर भारत का 73वां गणतंत्र दिवस मनाया. इसके अलावा कठोर ठंडी का सामना करते हुए आईटीबीपी के जवानों ने हिमाचल प्रदेश में 16,000 फीट की ऊंचाई पर गणतंत्र दिवस मनाया.