CM Sukhu Health Update: शिमला IGMC से दिल्ली AIIMS के लिए रवाना हुए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू

सीएम के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने बताया कि सीएम को शीघ्र स्वस्थ होने के लिए एम्स में स्थानांतरित कर दिया गया है, और उनका स्वास्थ्य स्थिर है.":

(Photo : X)

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) का स्वास्थ्य इन दिनों ठीक नहीं है. सुखविंदर सिंह सुक्खू को शुक्रवार को एम्स नई दिल्ली में शिफ्ट कर दिया गया है. सीएम सुक्खू को बुधवार को पेट में दर्द की शिकायत के बाद शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से उन्हें अब दिल्ली एम्स शिफ्ट कर दिया गया है. सीएम के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने बताया कि सीएम को शीघ्र स्वस्थ होने के लिए एम्स में स्थानांतरित कर दिया गया है, और उनका स्वास्थ्य स्थिर है.":

इससे पहले इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारियों ने बयान में कहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का स्वास्थ्य स्थिर है. उनकी रिपोर्ट्स भी नॉर्मल आई हैं. दो बार उनका अल्ट्रासाउंड हुआ. अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट भी नॉर्मल आई है. अब मुख्यमंत्री सेकंड ऑपिनियन के लिए दिल्ली एम्स जा रहे हैं.

सीएम सुक्खू का दिल्ली एम्स में होगा इलाज

मुख्यमंत्री को बुधवार रात्रि एक बजे के बाद अस्पताल लाया गया, जिसके बाद विभिन्न जांच की गई जिसमें पेट में संक्रमण का पता चला.

सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पिछले कुछ दिनों काफी दौरे कर रहे हैं और उन्होंने कुछ ऐसा खा लिया होगा जिससे संक्रमण हुआ. चौहान ने कहा कि चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री को कुछ दिनों तक आराम करने की सलाह दी है, उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से दी करारी शिकस्त, तिलक वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड