News

Amravati Shocker: अमरावती की MIDC में दूषित पानी पीने से 100 मजदूरों की तबियत बिगड़ी, उल्टियां और पेटदर्द होने से हॉस्पिटल में कराया गया एडमिट

अमरावती के नांदगांव पेठ की एमआईडीसी के गोल्डन फाइबर कंपनी में मजदूरों की दूषित पानी पीने की वजह से तबियत खराब हो गई. जिसके बाद मजदूरों को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है.

Amravati Shocker: अमरावती की MIDC में दूषित पानी पीने से 100 मजदूरों की तबियत बिगड़ी, उल्टियां और पेटदर्द होने से हॉस्पिटल में कराया गया एडमिट
Credit-(Pixabay)

अमरावती, महाराष्ट्र: अमरावती के नांदगांव पेठ की एमआईडीसी के गोल्डन फाइबर कंपनी में मजदूरों की दूषित पानी पीने की वजह से तबियत खराब हो गई. जिसके बाद मजदूरों को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है. बताया जा रहा है की करीब 100 मजदूरों की तबियत बिगड़ी है. दूषित पानी पीने की वजह से मजदूरों को उल्टियां और पेटदर्द होने लगा.

जिसके बाद कंपनी में हलचल मच गई, आनन फानन में मजदूरों को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया. जहां मजदूरों का इलाज जारी है. एक तरफ बुलढाना में दूषित पानी के कारण लोग टकले हो रहे है, तो वही दूसरी तरफ अमरावती में दूषित पानी के कारण मजदूरों की तबियत बिगड़ गई है.ये भी पढ़े:Amravati Shocker: अमरावती जिले के जिला परिषद की स्कूल में 22 छात्रों को हुआ फूड पॉइजनिंग, मोर्शी के अडगांव की घटना से शिक्षा विभाग में खलबली

मजदूरों की तबियत पानी पीने से बिगड़ी

बताया जा रहा है की गोल्डन फाइबर नामक कंपनी में मजदूरों की तबियत दूषित पानी पीने की वजह से खराब हुई है. ऐसी जानकारी सामने आई है. इनमें महिला और पुरुष मजदुर शामिल है. पानी पीने के बाद मजदूरों का जी मचलाने लगा और उन्हें उल्टियां और पेटदर्द होने लगा. इसके बाद मजूदरों को अमरावती के जिला सामान्य हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया.

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के पदाधिकारियों ने पहुंचकर की मजदूरों की मदद

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मनसे के शहराध्यक्ष पप्पू पाटिल मौके पर पहुंचे और मजदूरों को प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट करवाया. इसके साथ ही उन्होंने कंपनी मैनेजमेंट को भी फटकार लगाई. कंपनी की लापरवाही और दूषित पानी के कारण मजदूरों की तबियत बिगड़ने का आरोप भी उन्होंने लगाया.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2025 06:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).