Chhatarpur Road Accident: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छतरपुर (Chhatarpur) में एक भीषण सड़क हादसा (Road Accident) सामने आया है. जहांपर दो बाइक सवारों की आमने सामने टक्कर हो गई. इस एक्सीडेंट में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है और उन्हें हॉस्पिटल (Hospital) में एडमिट करवाया गया है. इस घटना का सीसीटीवी (CCTV) सामने आया है. जिसमें देख सकते है कि एक छोटी से सड़क पर एक तरफ से बाइक पर बैठे दो लोग तेज रफ्तार गाड़ी चला रहे थे , तो वही दूसरी तरफ से एक बाइक सवार आ रहा था.इस दौरान ये टक्कर हो गई. इस एक्सीडेंट के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और लोगों ने इनकी मदद कर इन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया. इस एक्सीडेंट का वीडियो सोशल मीडिया X पर @Deepikasingh043 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Chhatarpur Accident Video: छतरपुर में भीषण सड़क हादसा! ऑटोरिक्शा से बागेश्वर धाम जा रहे श्रद्धालुओ के ऑटो की हुई ट्रक से टक्कर, 7 की हुई मौत
आमने सामने दो बाइक सवारों की टक्कर
छतरपुर में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत...हादसे में 2 युवक हुए घायल....घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती...हादसे का लाइव CCTV फुटेज आया सामने#CHHATARPUR #HADSA pic.twitter.com/ax1ZXnlPT0
— Journalist Deepika singh (@Deepikasingh043) September 7, 2025













QuickLY