Haryana Budget: CM मनोहर लाल ने कहा- उद्योगों को प्रगति के रास्ते पर लेकर जाने पर होगा फोकस, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश के उद्योगों को प्रगति के रास्ते पर लेकर जाना उनका मुख्य लक्ष्य है. इससे ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और प्रदेश भी प्रगति की ओर बढ़ेगा. मुख्यमंत्री बुधवार को अपने निवास पर बजट पूर्व परामर्श बैठक में बोल रहे थे.