देश

Gwalior Shocker: पत्नी पर अवैध संबंध का शक, बीच बाजार चाकू से काट दी नाक; आरोपी पति की तलाश जारी

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक भयावह घटना सामने आई है. यहां एक महिला पर उसके पति ने बीच सड़क पर हमला कर उसकी नाक काट दी.

Gwalior Shocker: पत्नी पर अवैध संबंध का शक, बीच बाजार चाकू से काट दी नाक; आरोपी पति की तलाश जारी
Husband cuts off wife's nose (Photo Credits: X)

Gwalior Crime News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक भयावह घटना सामने आई है. यहां एक महिला पर उसके पति ने बीच सड़क पर हमला कर उसकी नाक काट दी. वजह थी उसके चरित्र पर शक. पुलिस (Gwalior Police) के मुताबिक, यह घटना शनिवार सुबह उस समय हुई जब पीड़िता काम पर जा रही थी. 35 वर्षीय महिला रमतपुरा की रहने वाली है और कुछ समय से अपने पति से अलग रह रही है. वह अपनी बेटी के साथ चार शहर नाका इलाके में किराए के मकान में रहती है.

हमेशा की तरह, वह तानसेन नगर (Tansen Nagar) स्थित एक डेयरी में काम करने जा रही थी, तभी होटल फ्लिन के पास उसका पति उसके पास आया.

ये भी पढें: Gwalior Shocker: पत्नी ने की बेरहमी की हदें पार! सोते हुए पति के नहीं उठने पर डाल दिया खौलता हुआ गर्म पानी, ग्वालियर से घटना आई सामने; VIDEO

पति ने शक में पत्नी की नाक काट दी

उसने उसे गालियां देना शुरू कर दिया और उस पर बेवफाई का आरोप (Accusations of घnfidelity) लगाया. जब महिला ने विरोध किया, तो आरोपी ने गुस्से में आकर उसका गला पकड़ लिया और चाकू मारकर उसकी नाक काट (Nose cut with knife in Gwalior) दी. घटना के बाद, आरोपी मौके से फरार हो गया. आसपास खड़े लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने महिला को अस्पताल भेजकर उसका बयान दर्ज किया.

महिला ने बताया कि उसका पति अक्सर उसके चरित्र पर शक (Doubt on Character) करता था और उससे झगड़ा करता था. इसी वजह से वह उसे छोड़कर अलग रहने लगी थी.

केस दर्ज, आरोपी की तलाश जारी

पुलिस (MP Police) ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है. उनका कहना है कि उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस घटना से इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2025 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).