ग्रेटर नोएडा: आपस में भिड़े कांवड़ियों के दो गुट, भंडारा कराने को लेकर हुआ खूनी संघर्ष..कई घायल
आज तक न्यूज चैनल की खबर के अनुसार कांवड़ की जगह हाथों में रायफल, लाठी, तलवार लिए कुछ लोग दूसरे पक्ष को धमकाने लगे. जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया.
नोएडा: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में कांवड़ियों के दो पक्षों में शिवरात्रि के दिन भंडारा करने और चंदा इक्कठा करने को लेकर खूनी संघर्ष हो गया. इस दौरान एक पक्ष की तरफ से जमकर गोलीबारी की गई. लोग अपने घरों से भाग निकले. दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चलें और पथराव हुआ है. जानकारी के अनुसार इस झगड़े में दोनों तरफ से लगभग एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए है. जिसके बाद उन्हें पास के निजी और नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
आज तक न्यूज चैनल की खबर के अनुसार कांवड़ की जगह हाथों में रायफल, लाठी, तलवार लिए कुछ लोग दूसरे पक्ष को धमकाने लगे. जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. दोनों पक्षों के दो दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है. पुलिस के मुताबिक मामला दो पक्षों में शिवरात्रि के दिन भंडारा करने को लेकर हुआ.
बता दें कि पचायतन गांव में पहले सभी लोग मिलकर एक टोली के तहत कांवड़ लेने जाते थे. इस बार कांवड़ लाने वालों का दो पक्ष बन गया एक पक्ष ब्रहम सिंह का व दूसरा पक्ष महेंद्र सिंह का. कांवड़ लेने के लिए निकलने से पहले एक पक्ष के लोग गांव के मंदिर पर पूजा कर रहे थे और शिवरात्रि के दिन आयोजित होने वाले भंडारे के लिए चंदा इकट्ठा कर रहे थे. आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग आ गए और मारपीट शुरू हो गई.
वही एसपी ग्रेटर नोएडा का कहना है की मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों के दो दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है. एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. कई अधिकारी गांव में पहुंच गए है और हालात का जायजा ले रहे है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2018 08:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

