ग्रेटर नॉयडा: 40,000 फ़ॉलोवर्स वाला Tik Tok स्टार चोरी के आरोप में गिरफ्तार, कर चुका है 6 डकैतियां

दिल्ली के पास ग्रेटर नोएडा में चोरी करने के आरोप में एक फेमस टिकटोक यूजर और उसके तीन दोस्तों को आज सुबह गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने उनके पास से पांच मोबाइल, एक बाइक और 3,520 रूपये नकद बरामद किए हैं. शाहरुख खान नाम का यह टिक टॉक यूजर नियमित रूप से वीडियो-शेयरिंग ऐप पर अपने डांस क्लिप पोस्ट करता है.

Tik Tok एक्टर शाहरुख खान, (फोटो क्रेडिट्स: Tik Tok)

ग्रेटर नॉयडा: दिल्ली के पास ग्रेटर नोएडा में चोरी करने के आरोप में एक फेमस टिक टॉक स्टार   और उसके तीन दोस्तों को आज सुबह गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने उनके पास से पांच मोबाइल, एक बाइक और 3,520 रूपये नकद बरामद किए हैं. शाहरुख खान नाम का यह टिक टॉक स्टार  वीडियो-शेयरिंग ऐप पर अपने डांस क्लिप पोस्ट करता है और टिक टॉक पर लगभग उसके 40,000 फैन्स हैं. उनके तीन दोस्त आसिफ, फैजान और मुकेश चोरी में उसकी मदद करते थे. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि, "हम ग्रेटर नोएडा के विभिन्न स्थानों से सीसीटीवी फुटेज की मदद से उन्हें पकड़ने में सफल रहे. वे यात्रियों से फोन और नकदी चुराते थे. वे बाल्टा 2, नॉलेज पार्क और सुरजापुर इलाकों में सक्रिय थे.

पूछताछ के दौरान पुलिस ने कहा कि चारों ने गौतम बौद्ध नगर जिले में डकैती के कम से कम छह मामलों में अपनी संलिप्तता कबूल की. तीनों आरोपियों में से एक मुकेश बिहार का है और दो बुलंदशहर में रहते हैं. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के रहने वाले 23 वर्षीय शाहरुख, जिन्हें बुधवार सुबह ग्रेटर नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया था. पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि चोरी के पहले वो उस इलाके की रेकी करता था, उसके बाद मामले को अंजाम देता था.

यह भी पढ़ें: Tik Tok ऐप पर दो बदमाशों को वीडियो बनाना पड़ा भारी, वीडियो में लहरा रहे थे पिस्टल

ग्रेटर नॉयडा पुलिस को इस मामले में अपने विश्वसनीय सूत्रों से टिप मिली थी, जिसके बाद मुखबिरों ने निगाह रखनी शुरू कर दी और इलाके में पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी गई. गैंग का लीडर शाहरुख बहुत अच्छा डांसर है टिक टॉक अपर लोग उसके डांस वीडियोज काफी पसंद करते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड