Ladki Bahin Yojana e-KYC Date Extended: लाडकी बहनों के लिए खुशखबरी! महाराष्ट्र सरकार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ई-केवाईसी की अंतिम तारीख 15 दिन बढ़ाई
महाराष्ट्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘लाडकी बहिन’ के लाभार्थियों के लिए खुशखबरी है. मंत्री आदिती तटकरे ने घोषणा की है कि राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं के लिए ई-केवायसी (e-KYC) प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि 15 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है.
Ladki Bahin Yojana e-KYC Date Extended: महाराष्ट्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘लाडकी बहिन’ के लाभार्थियों के लिए खुशखबरी है. महिला व बालविकास कल्याण मंत्री आदिती तटकरे ने घोषणा की है कि राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं के लिए ई-केवायसी (e-KYC) प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि 15 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है.
मंत्री आदिती तटकरे ने बताया कि वर्तमान में रोजाना लगभग चार से पाँच लाख महिलाओं की e-KYC पड़ताल पूरी की जा रही है। अब तक 1.10 करोड़ से अधिक महिलाओं ने यह प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली है. वहीं अन्य लाभार्थी महिलाएं भी e-KYC पूरी कर रही हैं. यह भी पढ़े: Ladki Bahin Yojana e-KYC: ‘माझी लाडकी बहन योजना’ के लिए ऐसे करें ई-केवाईसी, जानें आसान तरीका स्टेप-बाय-स्टेप!
इससे पहले e-KYC की अंतिम तारीख 18 नवंबर थी
पहले पूरे प्रदेश की महिलाओं के लिए e-KYC की अंतिम तारीख 18 नवंबर थी. लेकिन सरकार के इस ऐलान के बाद महाराष्ट्र के उन जिलों में जहां बाढ़ आई है, वहां की महिलाओं को अपना e-KYC करवाने के लिए 15 दिन और अतिरिक्त समय मिल गया है.
e-KYC क्या है?
- e-KYC का मतलब है “इलेक्ट्रॉनिक नॉलेज योर कस्टमर”। यह एक डिजिटल प्रक्रिया है, जिसके जरिए किसी व्यक्ति की पहचान और पता ऑनलाइन ही सत्यापित किया जाता है.
- परंपरागत KYC (Know Your Customer) प्रक्रिया में व्यक्ति को पहचान पत्र और दस्तावेज़ लेकर बैंक या अन्य संस्थान के कार्यालय जाना पड़ता है। लेकिन e-KYC में यह पूरी प्रक्रिया इंटरनेट के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक तरीके से पूरी हो जाती है। इससे समय, मेहनत और कागजी कार्रवाई की बचत होती है.
- e-KYC के तहत आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और अन्य पहचान दस्तावेज़ों का इस्तेमाल करके आपका डेटा डिजिटल रूप से सत्यापित किया जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2025 02:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

