जरुरी जानकारी

Gold Silver Price: सोना-चांदी के दामों में जोरदार उछाल, चार दिनों में सोना 2000 रुपये और चांदी 4000 रुपये महंगी, यहां जानें लेटेस्ट भाव

Gold Rate Today: पिछले चार दिनों में सोना करीब 2,000 रुपये और चाँदी 4,000 रुपये महँगी हो गई है. निवेशक अस्थिर हालातों में सोना-चाँदी को सुरक्षित मानते हैं, इसलिए इनके दाम लगातार बढ़ रहे हैं.

Gold Silver Price: सोना-चांदी के दामों में जोरदार उछाल, चार दिनों में सोना 2000 रुपये और चांदी 4000 रुपये महंगी, यहां जानें लेटेस्ट भाव
Gold And Silver Rates

पिछले कुछ दिनों में सोना और चाँदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. लगातार चार दिनों में ही सोना करीब 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महँगा हो गया है, वहीं चाँदी के दाम 4,000 रुपये प्रति किलो बढ़ चुके हैं. सोना और चाँदी हमेशा से ही निवेश का सबसे सुरक्षित जरिया मानी जाती हैं. जब भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक संकट, राजनीतिक तनाव या महँगाई का दबाव बढ़ता है, तो निवेशक सबसे पहले सोना और चाँदी की ओर रुख करते हैं. इसी वजह से इस समय सोने-चाँदी के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं और रिकॉर्ड स्तर तक पहुँच गए हैं.

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, 20 अगस्त को 24 कैरेट सोना 98,946 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था, जबकि चाँदी का भाव 1,11,194 रुपये प्रति किलो था. अब ताज़ा अपडेट में 24 कैरेट सोना 1,00,884 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, यानी इसमें 1,938 रुपये की बढ़त दर्ज की गई है. वहीं, चाँदी का भाव बढ़कर 1,15,870 रुपये प्रति किलो पहुँच गया है, जो चार दिनों में करीब 4,676 रुपये की तेजी दिखाता है.

मंगलवार को भी सोने के दामों में तेजी देखी गई थी. 24 कैरेट सोना 404 रुपये बढ़कर 1,00,884 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुँच गया था. 23 कैरेट सोना 337 रुपये महँगा होकर 1,00,423 रुपये पर रहा. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 92,410 रुपये और 18 कैरेट सोने का भाव 75,663 रुपये दर्ज किया गया. 14 कैरेट सोना एक तोला 59,017 रुपये पर पहुँच गया. यह सभी रेट जीएसटी को छोड़कर बताए गए हैं.

अगर पूरे साल 2025 की बात करें तो जनवरी से अब तक सोना 25,144 रुपये महँगा हो चुका है, जबकि चाँदी में 29,853 रुपये प्रति किलो की बढ़त आई है. पिछले साल 31 दिसंबर को 1 तोला सोना 75,740 रुपये और चाँदी 86,017 रुपये प्रति किलो पर थी. यानी साल की शुरुआत से अब तक निवेशकों को सोना-चाँदी में शानदार रिटर्न मिला है.

विशेषज्ञों का कहना है, कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ते तनाव, महँगाई और आर्थिक मंदी की आशंकाओं के बीच निवेशक सुरक्षित पनाहगाह के तौर पर सोने-चाँदी की ओर भाग रहे हैं. यही वजह है, कि आने वाले दिनों में भी इन सोने- चाँदी के दामों में तेजी बनी रह सकती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2025 08:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).