News

Ghaziabad Salon Video: दाढ़ी बनाने पहुंचे ग्राहक का कर्मचारी ने थूंक लगाकर किया फेस मसाज, वीडियो आया सामने, गाजियाबाद में आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर कुछ सालों में आपने थूंक लगाकर रोटियां बनाने के कई वीडियो देखें होंगे. लेकिन अब गाजियाबाद के सलून के कर्मचारी ने एक ग्राहक के चेहरे पर क्रीम में थूंक मिलाकर उसके चेहरे पर पोत दिया.

Ghaziabad Salon Video: दाढ़ी बनाने पहुंचे ग्राहक का कर्मचारी ने थूंक लगाकर किया फेस मसाज, वीडियो आया सामने, गाजियाबाद में आरोपी गिरफ्तार
Credit-(X,@IVibhorAggarwal)

गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश: सोशल मीडिया पर एक और हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक सैलूनकर्मी फेस मसाज के दौरान ग्राहक के चेहरे पर थूक लगाता नजर आ रहा है. घटना गाजियाबाद के वेव सिटी क्षेत्र की है, जहां के एक सैलून में यह शर्मनाक हरकत कैमरे में कैद हुई. वीडियो के वायरल होते ही पुलिस ने संज्ञान लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इससे पहले आपने रोटियां बनाते समय उसपर थूंकने के कई वीडियो देखें होंगे. लेकिन अब सलून में थूंककर मसाज करने के वायरल वीडियो ने लोगों में गुस्सा भर दिया है.

इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब लोग सलून जाने से भी कतराने लगे है. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @IVibhorAggarwal नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:VIDEO: बागपत के होटल में थूक लगाकर सेंक रहा था रोटी, शर्मनाक हरकत का वीडियो वायरल

सलून में क्रीम में थूंककर किया ग्राहक का फेस मसाज

वीडियो ने मचाया हड़कंप

वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि एक युवक फेस मसाज के दौरान पहले क्रीम पर थूकता है और फिर वही क्रीम ग्राहक के चेहरे पर लगाकर मसाज करता है. यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों में भारी आक्रोश फैल गया.

आरोपी हुआ गिरफ्तार

पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी का नाम अरशद अली है, जो डासना की असलम कॉलोनी का निवासी है और वेव सिटी के सेक्टर-5 स्थित लेवल अप सैलून में काम करता है. आरोपी को ड्रीम होम सोसायटी से गिरफ्तार किया गया.

कड़ी धाराओं में दर्ज हुआ मामला

वेव सिटी एसीपी प्रियाश्री पाल के मुताबिक, आरोपी अरशद अली के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.आरोपी पर धारा 271: जानलेवा बीमारी फैलाने का प्रयास और धारा 272: जानबूझकर संक्रमण फैलाने का कृत्य के तहत मामला दर्ज किया गया है.

जनता में रोष, कार्रवाई की मांग

वीडियो वायरल होने के बाद आम लोगों में काफी नाराज़गी देखी गई.कई सोशल मीडिया यूजर्स ने सैलून पर सख्त कार्रवाई की मांग की और इस कृत्य को “गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य खतरा” बताया.

 

(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2025 04:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).