देश

गणेश चतुर्थी के मौके पर PM मोदी ने किया खास ट्वीट, राष्ट्रपति कोविंद ने भी दी बधाई

राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा, "गणपति बप्पा मोरया! गणेश चतुर्थी के अवसर पर मेरे साथी नागरिकों को बधाई व शुभकामनाएं. भगवान गणेश हमारा प्रगति, शांति, खुशी और समृद्धि के मार्ग की दिशा में मार्गदर्शन करें."

गणेश चतुर्थी के मौके पर PM मोदी ने किया खास ट्वीट, राष्ट्रपति कोविंद ने भी दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo: PIB)

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी. राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा, "गणपति बप्पा मोरया! गणेश चतुर्थी के अवसर पर मेरे साथी नागरिकों को बधाई व शुभकामनाएं. भगवान गणेश हमारा प्रगति, शांति, खुशी और समृद्धि के मार्ग की दिशा में मार्गदर्शन करें."

मोदी ने भी ट्वीट कर कहा, "गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर अभिनंदन."

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने भी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी.

इसे विनायक चतुर्थी के रूप में भी जाना जाता है, यह 10 दिवसीय हिंदू पर्व है, जो भगवान गणेश के प्रति श्रद्धा दर्शाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2018 10:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).