News

Baloda Bazaar: बलौदाबाजार के बारनवापारा फॉरेस्ट में 4 हाथी गहरे कुएं में गिरे, बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी, VIDEO आया सामने

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार के बारनवापारा फॉरेस्ट में गांव से सटे एज कुएं में 4 हाथी गहरे कुएं में गिर पड़े. इनमें से एक बच्चा भी है.

Baloda Bazaar: बलौदाबाजार के बारनवापारा फॉरेस्ट में 4 हाथी गहरे कुएं में गिरे, बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी, VIDEO आया सामने
Credit-(@ian24news)

Baloda Bazaar News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बलौदा बाजार (Baloda Bazaar) के बारनवापारा फॉरेस्ट (Barnawapara Wildlife Sanctuary) में गांव से सटे एज कुएं में 4 हाथी गहरे कुएं में गिर पड़े. इनमें से एक बच्चा भी है.बताया जा रहा है की एक पुराना और गहरा कुआं है. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है की ये हाथी खाना या फिर पानी की तलाश में जंगल से गांव की तरफ आया होगा और रात के अंधेरे में कुएं को नहीं देख पाने के कारण हाथी इसमें गिर गए. जब सुबह हुई तो गांव के लोगों को कुएं के पास हाथियों की आवाज सुनाई दी.

जब ग्रामीणों ने कुएं के पास जाकर देखा तो उन्हें अंदर हाथी दिखाई दिए. इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी. इस घटना का वीडियो (Video) सोशल मीडिया X पर @ian24news नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Elephant Rescue: पानी की टंकी में फंसा हाथी, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू, तमिलनाडु के नीलगिरी का VIDEO आया सामने

हाथी कुएं में गिरे

हाथियों को निकालने की कोशिशें जारी

इस घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग (Forest Department) और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची.सबसे पहले आसपास जमा भीड़ को हटाया गया ताकि रेस्क्यू में कोई बाधा न आए.इसके बाद भारी मशीनरी की मदद से कुएं की मिट्टी काटने और अंदर रास्ता बनाने का काम शुरू किया गया.अधिकारी लगातार हाथियों की हालत पर नजर रखे हुए हैं.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

घटना का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो गया है.वीडियो में कुएं के भीतर चारों हाथी संघर्ष करते नजर आ रहे हैं.विभाग का कहना है कि सभी हाथियों को सुरक्षित बाहर निकालने की पूरी कोशिश की जा रही है और रेस्क्यू अभियान जारी है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2025 11:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).